भारत बंद के आह्वान पर कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

8
Advertisement
एस• के• मित्तल   
सफीदों,  सफीदों के बिजली निगम कार्यालय प्रांगण में शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा, अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ एवं सर्व कर्मचारी संघ के सदस्यों द्वारा भारत बंद के आह्वान पर धरना प्रदर्शन किया। धरने के उपरांत कर्मचारियों ने बिजली निगम कार्यालय प्रांगण से लेकर नगर के पुराने बस स्टैंड तक रोष मार्च निकाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता एएचपीसी वर्कर यूनियन के प्रधान पंकज भाटिया ने की।
मंच का संचालन सीटू प्रधान राधेश्याम हाट ने किया। धरने-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। अपने संबोधन में संजय, पंकज भाटिया, राधेश्याम समेत अनेक कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगे सरकार नहीं मानती है तो यह एक बड़ा आंदोलन का रूप लेगा। उन्होंने कहा कि सरकार एनपीएस रद्द करें, पुरानी पेंशन बहाली करने व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के साथ-साथ किसानों पर किए जा रहे अत्याचार को बंद करें और उनकी एमएसपी सहित अन्य सभी मांगों को जल्द पूरा करे। इस मौके पर दिलबाग सिंह, संजय शर्मा, रविंद्र सैनी, जयवीर शर्मा, धर्मेंद्र शास्त्री, मनोज बैरागी व कर्मवीर शर्मा सहित अनेक पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
Advertisement