भाजपा ने हर वर्ग के लिए कल्याणकारी नीतियां बनाई: बचन सिंह आर्य आर्य सदन में भाजपा कार्यकत्र्ताओं की बैठक को किया संबोधित

एस• के• मित्तल 
सफीदों,        केंद्र की नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश की मनोहर लाल सरकार ने हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी नीतियां बनाकर उनके अमलीजामा पहनाया है। यह बात सफीदों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कही। वे वीरवार को नगर के आर्य सदन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने बचन सिंह आर्य का जोरदार अभिनंदन किया।
अपने संबोधन में बचन सिंह आर्य ने कहा कि आज प्रदेश में चारों तरफ विकास हो रहा है। मौजूदा सरकार में सभी को समान रुप से उनके अधिकार दिए जा रहे हैं। भाजपा ने किसानों की भलाई के लिए अनेक कार्य किए हैं। किसानों की फसल का 72 घंटे में भुगतान किया जा रहा है। समय पर भुगतान नहीं होने पर एक प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा बेमौसमी बारिश या प्राकृतिक आपदा में खराब हुई फसलों को लेकर किसानों को तत्काल गिरदावरी करवाकर ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिया जा रहा है।
फसल बीमा योजना व मेरा पानी मेरी विरासत योजना किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि विगत 31 साल की राजनीति में सफीदों विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उनका डटकर साथ दिया है। जनता के इस अहसान का कर्ज वे कभी भी नहीं चुकता कर पाएंगे। इस हलके की राजनीति में अनेक लोग आए और चले गए लेकिन सन् 1991 से लेकर आजतक इस क्षेत्र की सेवा के लिए पूरी तरह से तटस्थ हैं और आगे भी रहंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *