Safidon : बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने किया बजट का स्वागत

कहा – बजट जन-कल्याणकारी व दूरदर्शी सोच का परिचायक 

एस• के• मित्तल
सफीदों,     भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट की सराहना करते हुए इसे जन-कल्याणकारी व दूरदर्शी सोच का परिचायक बताया है। विजयपाल सिंह ने कहा यह बजट अर्थव्यवस्था को सुदृढ व देश को आत्मनिर्भर बनाने तथा आम जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट है। बजट में नौकरी, घर बनाने, किसानों, कर्मचारियों को रियायत, दिव्यांगजनों के माता-पिता को टैक्स में छूट, छोटे व्यापारियों के लिए तथा कर क्षेत्रों में महत्वपूर्ण ऐलान कर वित्त मंत्री ने दूरदर्शी सोच का परिचय दिया है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यह बजट किसानों की आय को दोगुना करने वाला और शक्तिशाली भारत के निर्माण का बजट है। उन्होंने कहा कि इस बजट में रक्षा क्षेत्र में मोदी सरकार ने मेक इन इंडिया और मेक फार द वल्र्ड पर भी जोर दिया है। इस बार के बजट में रक्षा क्षेत्र को मजबूती देने के लिए उसके विकास और अनुसंधान पर विशेष तौर पर बल दिया गया है।
यह भी देखें:- 
श्री निवास गर्ग की रिटायरमेंट पर जागरण की लाइव कवरेज….
मोदी सरकार के कार्यकाल में रक्षा को मजबूती देने के लिए नए अत्याधुनिक लड़ाकू विमान खरीदे गए हैं। इसके अलावा रूस से मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खरीद गई है। साथ ही कई दूसरी मिसाइलों की खरीद के अलावा देश में हथियारों के निर्माण को बढ़ावा दिया गया है। वित्तमंत्री ने रिसर्च और डेवलेपमेंट के लिए नए आयाम बढ़ाने पर जोर दिया है। सरकार के इस बजट से यह साफ किया है कि सरकार देश में तैयार होने वाले अत्याधुनिक और घरेलू उपकरणों को अधिक तवज्जो देगी। भविष्य में देश का रक्षा क्षेत्र घरेलू बाजार में तैयार होने वाले उपकरणों से लैस होगा। इससे न सिर्फ घरेलू बाजार को तरक्की मिलेगी जबकि रोजगार के भी अवसर प्राप्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!