बारिश में रेहड़ी वालों का प्रदर्शन: बस स्टैंड से कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता के घर का घेराव करने निकले

 

 

हिसार के रेहड़ी वालों ने प्रशासन की नीतियों के विरोध में शहर में प्रदर्शन किया। बारिश में रेहड़ी वाले कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता की कोठी का घेराव करने के लिए बस स्टैंड से रवाना हो गए। रेहड़ी वाले शहर में बारिश में ही रेहड़ी लेकर प्रदर्शन करते जा रहे हैं। रेहड़ी वालों ने कहा कि नगर निगम हिसार की नीतियों के कारण उनके लिए जीवन यापन करना मुश्किल हो गया। रेहड़ी वालों ने कहा कि शहर में अतिक्रमण के नाम पर उन्हें उजाड़ा जा रहा है।

सरकारी स्कूलों में दाखिले की तिथि बढ़ी: कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को दिया 15 अगस्त तक का समय

मंत्री के घर पर प्रदर्शन करते हुए रेहड़ी संचालक

मंत्री के घर पर प्रदर्शन करते हुए रेहड़ी संचालक

सीलिंग अभियान: टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की इंफोर्समेंट टीम ने डीएलएफ फेज तीन में 57 मकानों में करीब 150 गतिविधियों पर जड़ा ताला

रेहड़ी वाले मंत्री के घर के बाहर पहुंच गए। रेहड़ी वालों ने कहा कि हम मंत्री कमल गुप्ता से पूछेंगे कि वे हमें उजाड़ने पर क्यों लगे हुए है। हमने ब्याज पर पैसे लेकर रेहड़ी लगा रहे हैं। 25 से 30 साल से पुल के नीचे रेहड़ी लगा रहे हैं, हमें जगह उपलब्ध करवाए। एक ही शहर में दो नियम क्यों लागू किए जा रहे हैं। शहर में जाम तो पहले भी लगते रहे हैं। इसके बाद रेहड़ी वालों ने मंत्री के बाहर बारिश में ही धरना लगा दिया। वहीं रेहड़ी वालों के प्रदर्शन के चलते पुलिस ने मंत्री कमल गुप्ता के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी। रेहड़ी वालों के धरने को देखकर पुलिस ने मंत्री के पीए को ज्ञापन लेने के लिए संदेश भेजा।

 

खबरें और भी हैं…

.सीलिंग अभियान: टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की इंफोर्समेंट टीम ने डीएलएफ फेज तीन में 57 मकानों में करीब 150 गतिविधियों पर जड़ा ताला

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *