बाप ने 6 महीने के बेटे का किया कत्ल: डेढ़ साल पहले ही हुई शादी, पत्नी से झगड़ा होने के बाद तकिए से दबाया मुंह

 

 

चंडीगढ़ से सटे जीरकपुर में एक पिता ने अपने करीब 6 महीने के बेटे की हत्या कर दी। आरोपी की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी और इसी साल जनवरी में लड़का (सार्थक) पैदा हुआ था। आरोप के मुताबिक पत्नी से अक्सर झगड़ा करने वाले आरोपी पति ने तैश में आकर बच्चे की ही हत्या कर दी।

रेवाड़ी में ब्लैकमेल कर युवती के साथ रेप: पहले बनाया अश्लील वीडियो; फिर वायरल की धमकी देकर किया दुष्कर्म

बताया जा रहा कि बच्चे का तकिया से मुंह दबाया गया। पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति को पुलिस ने पकड़ कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

 

वहीं बच्चे के शव को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। बच्चे का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम होगा। जानकारी के मुताबिक संबंधित घटना जीकरपुर के वीआईपी रोड स्थित पेंटा होम में घटी। आरोपी अभिषेक शर्मा मूलरुप से देहरादून का रहने वाला है। उसकी नवंबर, 2020 में नीतिका नामक लड़की से विवाह हुआ था।

रेवाड़ी में ब्लैकमेल कर युवती के साथ रेप: पहले बनाया अश्लील वीडियो; फिर वायरल की धमकी देकर किया दुष्कर्म

पत्नी ने कहा- अक्सर झगड़ा करता था पति

नीतिका ने शिकायत में पुलिस को बताया कि अभिषेक उसके साथ अक्सर झगड़ा करता था। बीती 11 जून को भी एक पार्टी की दौरान उसने झगड़ा किया था। वहां से घर आकर फिर से दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद अभिषेक ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। नीतिका अपने मायके चली गई। अगले दिन वह बच्चे से मिलने गई तो घर पर ताला था। आज जब वह दोबारा घर गई तो देखा कि उसका पति घर पर है और बच्चा बैड पर पड़ा है। वह कोई हरकत नहीं कर रहा था। बाद में पता चला कि बच्चे को आरोपी पति ने मार डाला। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई।

 

खबरें और भी हैं…

.Apple इस साल नए M2-संचालित मॉडल के आने के बावजूद पुराने iPad Pro मॉडल बनाना जारी रखेगा

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *