बंबीहा गैंग के शूटर चस्का के खिलाफ चार्जशीट पेश: चंडीगढ़ के सुरजीत मर्डर केस में आरोपी; गोल्डी बराड़ के कजन की हत्या में भी शामिल

बाउंसर से फाइनेंसर बने सुरजीत सिंह के चंडीगढ़ के सेक्टर 38 में किए मर्डर केस में बंबीहा गैंग के शार्प शूटर नीरज गुप्ता उर्फ चस्का के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। बंबीहा गैंग को विदेश से लक्की पटियाला उर्फ गौरव पटियाल ऑपरेट कर रहा है। पुलिस का कहना है कि लक्की पटियाल के कहने पर गैंगस्टर नीरज और दीपक मान ने 16 मार्च, 2020 को सुरजीत की सेक्टर 38 (वेस्ट) में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

बंबीहा गैंग के शूटर चस्का के खिलाफ चार्जशीट पेश: चंडीगढ़ के सुरजीत मर्डर केस में आरोपी; गोल्डी बराड़ के कजन की हत्या में भी शामिल

उस दौरान सुरजीत सेक्टर 22 से अपना काम खत्म कर घर जा रहा था। पूरी प्लानिंग और रेकी कर इस वारदात को अंजाम दिया गया था। हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार थे। सुरजीत की ओर 5 गोलियां चलाई गई थी। चस्का पर पंजाब, हरियाणा में भी केस दर्ज हैं।

बाउंसर सुरजीत (फाइल)

बाउंसर सुरजीत (फाइल)

पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था
सुरजीत की छाती, सिर और चेहरे पर गोलियां मारी गई थी। घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को दी जिसके बाद सुरजीत को PGI ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उसकी पत्नी की शिकायत पर IPC की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने दावा किया है कि जांच में चस्का ने कहा है कि लक्की पटियाल के कहने पर उसने और मान ने सुरजीत पर फायरिंग की थी। बीते वर्ष 14 नवंबर को चस्का की गिरफ्तारी हुई थी।

फेसबुक पर ली थी जिम्मेदारी
बता दें कि सुरजीत ट्राईसिटी में बाउंसर्स मुहैया करवाता था और बाउंसर्स के ग्रुप्स में तनातनी भी अक्सर रहती थी। वहीं इसे लेकर सुरजीत की लड़ाई भी हो चुकी थी। बंबीहा गैंग ने फेसबुक पर सुरजीत की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। दविंदर बंबीहा को वर्ष 2016 में पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। सुरजीत की हत्या को मई, 2017 में सकेतड़ी (पंचकूला) में हुई एक अन्य बाउंसर अमित शर्मा की हत्या का बदला बताया गया था।

हिसार में नहर में डूबा 9 वर्षीय बच्चा: गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी; दोस्तों के साथ आया था, पैर फिसलकर गिरने की आशंका

सुखप्रीत बुड्ढा ने सप्लाई किए थे हथियार
चंडीगढ़ पुलिस इससे पहले सुरजीत हत्याकांड में पिछले वर्ष गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्ढा को संगरूर की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। पता चला था कि सुखप्रीत ने पुलिस रिमांड में सुरजीत हत्याकांड की साजिश और हथियारों की सप्लाई आदि की जानकारी दी थी। वह इस हत्या मामले में आरोपी बनाया गया था। उसके खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज हुआ था।

चस्का पर गुरलाल बराड़ हत्या का भी केस चल रहा है।

चस्का पर गुरलाल बराड़ हत्या का भी केस चल रहा है।

गुरलाल मर्डर केस में भी चस्का आरोपी
बता दें कि चस्का सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ के कजन गुरलाल बराड़ की हत्या में भी आरोपी है। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 1 में एक मॉल के बाहर 2020 में गुरलाल की मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला हत्या कर दी थी। गुरलाल SOPU लीडर था। गुरलाल बराड़ मर्डर केस में चस्का के खिलाफ पहले ही चंडीगढ़ पुलिस सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर कर चुकी है।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!