फतेहाबाद में जिला न्यायवादी कार्यालय में कार्यरत हेड क्लर्क सिल्क राम के बेटे ने वो मुकाम हासिल कर दिखाया है, जिसे देखकर सिल्क राम फूले नहीं समा रहे। उनके बेटे सतेंद्र पान्नू अब जज बन गए हैं। मध्य प्रदेश में सिविल जज के रूप में सतेंद्र पान्नू का चयन हुआ है। सतेंद्र को सभी प्यार से शीनू पुकारते हैं और उनके जज बनने पर परिवार ही नहीं उनके पैतृक गांव थुराणा (हांसी) में भी खुशियों का माहौल है।
.
Follow us on Google News:-
.
फतेहाबाद कोर्ट के हेड क्लर्क का बेटा बना जज: MP में पहले ही प्रयास में पास की परीक्षा; संभाली सिविल जज की कुर्सी

बार्का डिफेंस को ओल्ड ट्रैफर्ड में 16 गेम के राउंड में मार्कस रैशफोर्ड से सावधान रहने की जरूरत है
सतेन्द्र पान्नू ने स्कूली शिक्षा हिसार के ओपी जिंदल मार्डन स्कूल से हासिल की। बारहवीं कक्षा के बाद उन्होंने बीएएलएलबी की पढ़ाई मुंबई के प्रसिद्ध सरकारी कॉलेज जीएलसी से की। करीब 2 साल तक दिल्ली में भी उन्होंने कोचिंग ली। इस अनथक मेहनत के बलबूते अब उनका चयन मध्य प्रदेश में सिविल जज के रूप में प्रथम प्रयास में ही हो गया।
फतेहाबाद कोर्ट के हेड क्लर्क का बेटा बना जज: MP में पहले ही प्रयास में पास की परीक्षा; संभाली सिविल जज की कुर्सी
उनके पिता सिल्क राम ने बताया कि उनका बेटा सतेन्द्र शुरू से ही न्यायिक सेवा में जाने की इच्छा रखता था। वह हमेशा कहता था कि उसका सपना है कि वह बड़ा होकर लोगों को न्याय दे। वे खुद भी अपने बेटे को बड़े ओहदे पर बैठा देखना चाहते थे। अब उनके बेटे ने न केवल खुद का बल्कि उनका भी सपना साकार कर दिया है।
.
.