सफीदों, एस• के• मित्तल : भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनावों के मद्देनजर सफीदों शहर स्थित बूथ नंबर 51 के अध्यक्ष व बूथ समिति का चुनाव संपन्न हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि जिला चुनाव सह अधिकारी एडवोकेट विजयपाल सिंह ने शिरकत की। इस मौके पर संगठनात्मक चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अपने संबोधन में एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का एक ही लक्ष्य है कि हर बूथ मजबूत होना चाहिए। हर कार्यकर्त्ता यह ध्येय बना ले कि उसका बूथ सबसे मजबूत हो। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष का चुनाव भी सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं ने प्रवीन सैनी को बूथ नंबर 51 का अध्यक्ष नियुक्त किया।

इसके अलावा अमन सैनी को बीएलए-2, प्रमोद गौतम को बूथ सचिव, हेमलता क्वात्रा को मन की बात प्रमुख एवं कविता शर्मा को बूथ लाभार्थी प्रमुख बनाया गया। वहीं भारत धीमान, पंकज धीमान, सतीश सैनी, ओम देवी, गीता देवी, कमलेश देवी को बूथ समिति का सदस्य बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में नवनियुक्त बूथ अध्यक्ष प्रवीन सैनी व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि उनको दिए गए इस दायित्व के लिए वे एडवोकेट विजयपाल सिंह व सभी भाजपा नेताओं व कार्यकर्त्ताओं के आभारी हैं। वे दिन रात एक करके पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर कविता शर्मा, सरोज भाटिया, विशाल मदान, सतीश कुमार, प्रमोद गौत्तम, गुलाब धीमान, शिवम शर्मा, अमन सैनी व पंकज धीमान मौजूद थे।