प्रधानमंत्री मोदी जन्मोत्सव पर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड: विजयपाल सिंह

118
Advertisement

 

एस• के• मित्तल
सफीदों, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सरकार द्वारा आयुष्मान भव: अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत शहर व गांव में मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे और लोगों का इलाज किया जाएगा। इसके साथ ही नए आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है।

गांव सिंघाना में चर्च का निर्माण करने की कोशिश पर भड़के ग्रामीण पंचायत ने लिया फैसला: गांव में नहीं होने देंगे चर्च का निर्माण

 

इस अभियान की शुरुआज 13 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौमदी मुर्मू करेंगी लेकिन अभियान की मुख्य गतिविधियां 17 सितंबर को शुरू होंगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का फायदा हर व्यक्ति तक पहुंचना है। विजयपाल ने कहा कि 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में आरोग्य लक्ष्य सेवा का प्रचार प्रसार करेंगे। अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंंगे जिसमें प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर आयुष्मान मेले का आयोजन होगा। आयुष्मान आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने और बांटने का काम होगा। इस अभियान में जागरूकता फैलाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

 

नेशनल लोक अदालत में निपटाए गए 1.67 करोड़ मामले: इनमें से 32 लाख अदालतों में पेंडिंग थे; 1200 करोड़ के समझौते हुए

महात्मा गांधी जयंती अर्थात 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर प्रदेश भर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी गांवों में गांव सभा का आयोजन होगा व देखा जाएगा कि किस गांव में आयुष्मान कार्ड का फायदा हर लाभार्थी को हुआ है। जिस गांव में हर लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड का फायदा मिला होगा व उस गांव में 100 फीसदी कोविड वैक्सीनेशन हुआ होगा साथ ही उस गांव में टीबी का कोई केस नहीं होगा तो उस गांव को आयुष्मान गांव घोषित किया जाएगा।

Follow us on Google News:-

 

Advertisement