पूर्व विधायक ने भाजपा सरकार को लिया आड़े हाथों: न महंगाई कम हुई और न बेरोजगारी, सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर

52
Quiz banner
Advertisement

 

फरीदाबाद। कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित करते तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर।

तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर ने कहाकि भाजपा सरकार की नीतियों से आज हर वर्ग दुखी है। चाहे कर्मचारी हो, व्यापारी हो या फिर मजदूर। हर वर्ग सरकार के खिलाफ सडक़ों पर है। लोगों ने जिस उम्मीद के साथ केंद्र, प्रदेश व नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाई थी, आज लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे है, क्योंकि न महंगाई कम हुई और न बेरोजगारी। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। विकास के नाम पर केवल झूठे प्रलोभन लोगों को मिले हैं। यही कारण है कि आज हरियाणा में जनता बदलाव का मन बना चुकी है। कांग्रेस के रूप में प्रदेश में अगली सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है। नागर सोमवार को अगवानपुर स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व गृहमंत्री का BJP-JJP गठबंधन तंज: सुभाष बत्रा बोले : सरकार चलती रहे और भ्रष्ट्राचार लागू रहे, इसलिए एक साथ

नौ साल में क्षेत्र विकास से पूरी तरह अछूता रहा:

पूर्व विधायक ने तिगांव क्षेत्र के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में यह क्षेत्र विकास से पूरी तरह अछूता रहा है। आज भी कालोनियों में रहने वाले लोग बिजली, पानी, सीवरेज व टूटी सडक़ें जैसी बुनियादी सुविधाओं से महरूम हैं। गांवों में विकास दूर-दूर तक दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा मानसून आने वाला है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक क्षेत्र के नाले-नालियों की सफाई तक नहीं कराई है। इससे कालोनियों और गांवों की सडक़ों पर बरसात में जलभराव से स्थिति गंभीर हो सकती है। प्रशासन को चाहिए कि वह जल्द से जल्द नाले-नालियों की साफ सफाई कराए, ताकि लोगों को जलभराव की समस्या से न जूझना पड़े।

नागर ने क्षेत्रीय विधायक को कमजोर करार दिया:

नागर ने क्षेत्रीय विधायक को कमजोर विधायक की संज्ञा देते हुए कहा कि जो विधायक सीएम के समक्ष यह कहता है कि उसकी अधिकारी नहीं सुन रहे और उनसे कहता है कि अगर काम नहीं करोंगे तो मैं धरने पर बैठ जाऊंगा, भला वह विधायक क्षेत्र का कैसे विकास करा सकता है, यह तिगांव क्षेत्र का दुर्भाग्य है कि उसे कमजोर विधायक मिला, जो अपने क्षेत्र के लिए कोई विकास नहीं करा पाया। नागर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस जनविरोधी भाजपा सरकार की पोल खोलने के लिए तिगांव क्षेत्र के कोने-कोने में लोगों से रूबरू होकर महंगाई व भ्रष्टाचार की जननी भाजपा सरकार के बारे में लोगों को बताएं। हरियाणा में दस साल में कांग्रेस सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्याें की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। मीटिंग में कार्यकर्ताओं ने कहाकि वे भाजपा सरकार के खिलाफ लामबंद होकर हर स्तर पर उनके साथ संघर्ष करेंगे। मीटिंग में कमल सिंह चंदीला, देवेंद्र सिंह शर्मा, सिद्धाराम नागर, चौधरी चेतन, रिजवान आजमी, सुंदरलाल नेताजी, बाबूलाल रवि, अशोक रावल मेंबर, मुकुट पाल, राजेश वर्मा, राजू नागर, सुखराज अवाना, ब्रह्म प्रधान, शंकरलाल नंबरदार, बीके ओझा, रोहताश चौधरी, छिद्दाराम, सिद्धराम, शंकर नंबरदार, अखिलेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, किशन दत्त शर्मा, सलीम बड़ौली सहित काफी लोग मौजूद थे।

 

खबरें और भी हैं…

.
करनाल सांसद संजय भाटिया का आवास घेराव कल: पानीपत में दो जिलों के सरपंच होंगे एकजुट; लंबवित मांगों को नहीं माने जाने से रोष

.

Advertisement