पानीपत में 3 लोगों पर जानलेवा हमला: ऑटो में सवार महिला से कर रहा था छेड़छाड़; विरोध करने पर चालक ने साथियों संग किया अटैक

हरियाणा के पानीपत शहर के राजनगर में तीन लोगों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया गया। जहां ऑटो में सवार महिला से ऑटो चालक छेड़छाड़ कर रहा था। जिसका विरोध महिला ने किया तो आरोपी ने उससे गाली-गलौज भी करनी शुरू कर दी।

पानीपत में 3 लोगों पर जानलेवा हमला: ऑटो में सवार महिला से कर रहा था छेड़छाड़; विरोध करने पर चालक ने साथियों संग किया अटैक

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना महिला के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ऑटो चालक से इसका कारण पूछा। मामले बढ़ता देख ऑटो चालक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया।

इसके बाद उन सभी ने मिलकर बैट, लोहे की पाइप, चाकू व कैंची आदि हथियारों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल किसी तरह सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां तीनों को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है।

आती-जाती हर महिला पर कस रहा था फब्तियां
जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि वह राजनगर की रहने वाली है। रविवार को वह किसी काम से ऑटो में सवार होकर कही जा रही थी। ऑटो चालक रास्ते में हर आती-जाती लड़की एवं महिलाओं को छेड़ रहा था। वह उन पर अश्लील फब्तियां कस रहा था।

महेंद्रगढ़ में चोरी की 2 बाइक बरामद: सीआईए ने चोर के साथ रेवाड़ी से खरीददार को भी पकड़ा; दोनों जेल गए

जिसका विरोध करते हुए महिला ने ऑटो चालक को कहा कि वह ऐसा न करें। क्योंकि मां-बहन उसके घर भी होगी। मां-बहन, बहू-बेटी सभी की बराबर होती है। इसी बात पर ऑटो चालक तैश में आ गया। उसने महिला पर ही फब्तियां कसनी शुरू कर दी। उसने महिला के अंगों को हाथ लगाना शुरू कर दिया।

 

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!