पानीपत में महिला की हत्या: आज होगा पोस्टमार्टम; 2 माह पहले हुई थी कहासुनी; रंजिशन पड़ोसी किरायेदार ने घोंपा चाकू

हरियाणा के पानीपत शहर में सेक्टर-29 इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार को दिनदहाड़े चाकू घोंप कर मारी गई महिला के शव का आज पोस्टमार्टम होगा। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनके कमरे के सामने किराये पर रहता है।

नारनौल में रोडवेज बस-कार की टक्कर: जजपा नेता नवीन राव को गंभीर चोटें; आपस में टकराए कई वाहन, लगा लंबा जाम

करीब 2 माह पहले रुपए के लेन-देन के विवाद में उसकी पत्नी ने आरोपी को धमका दिया था। इसी बात की रंजिश के चलते उसने यह वारदात अंजाम दी है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस की 4 टीमें छापामारी कर रही हैं।

CCTV में दिखाई दिया पहले दोनों साथ जा रहे थे, फिर चाकू मारने के बाद आरोपी भाग गया और फिर घायल पूजा पेट पर हाथ लगाकर वापस आई।

कहासुनी के दो माह बाद हुई थी बोलचाल शुरू

सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी शिकायत में राजीव ने बताया कि वह मूल रूप से गांव हुसैनीचक, जिला शेखपुरा, बिहार का रहने वाला है। वह पिछले करीब 8-9 साल से पानीपत के गांव नांगलखेड़ी में रहता है। वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। शादीशुदा है व उसके तीन बच्चे हैं।

बेटे की जीत के लिए रेणुका बिश्नोई की चुनावी मेहंदी: महिलाओं के लगवाई मुफ्त में मेहंदी; करवा चौथ के उपलक्ष्य में किया था आयोजन

राजीव ने बताया कि उसकी पत्नी पवन देवी उर्फ पूजा (26) पिछले करीब 3 माह से सेक्टर-29 पार्ट टू की फैक्टरी नंबर 196 में मजदूरी करती थी। 13 अक्टूबर की सुबह उसकी पत्नी फैक्टरी में काम करने के लिए गई थी। दोपहर बाद सूचना मिली की पत्नी को किसी ने चाकू मार दिया है।

महिला की बेटी पलक और बेटा अमन।

महिला की बेटी पलक और बेटा अमन।

राजीव ने बताया कि वह तुरंत पानीपत सिविल अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी पत्नी ने घायल अवस्था में बताया था कि उसे पड़ोसी विनोद पुत्र श्याम गुप्ता गांव आथर जिला बाक्सर, बिहार व हाल किरायेदार गांव नांगल खेड़ी ने चाकू मारा है।

राजीव ने बताया कि कहासुनी के दौरान पूजा ने विनोद को धमका दिया था। उस दौरान विनोद ने पूजा को देख लेने की धमकी दी थी। हालांकि कुछ दिन बाद दोनों के बीच फिर से बोलचाल शुरू हो गई थी, मगर विनोद रंजिश पाले हुए थे।

4 हजार रुपए के विवाद में हुई थी कहासुनी
राजीव ने बताया कि उन्होंने विनोद को कई माह पहले 4 हजार रुपए उधार दिए थे, लेकिन वह रुपए नहीं चुका रहा था। इसी विवाद में करीब 2 माह पहले उससे कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के दौरान पूजा ने उसे धमका दिया था। हालांकि कुछ दिनों बाद उससे बातचीत होनी शुरू हो गई थी, मगर उसने रुपए नहीं लौटाए थे। उस समय हुई कहासुनी की विनोद रंजिश पाले हुए था।

पड़ोसी महिला से पूछ कर गया था आरोपी कि पूजा आई क्या ?
राजीव ने बताया कि गुरुवार दोपहर को आरोपी विनोद लंच टाइम में पहले कमरे पर आया तो तीसरे कमरे में किराये पर रह रही महिला सुमित्रा देवी से उसने पूछा कि पूजा कमरे पर आ गई क्या ? सुमित्रा ने मना किया तो उसने पूछा कि वह सुबह किस टाइम गई थी तो उसने 9 बजे जाने के बारे में बताया। यह सुनने के बाद आरोपी पूजा की फैक्ट्री की ओर चला गया।

गुरुवार को सिविल अस्पताल में फैक्ट्री सहकर्मियों से पूछताछ करती पुलिस।

गुरुवार को सिविल अस्पताल में फैक्ट्री सहकर्मियों से पूछताछ करती पुलिस।

व्रत रखा था, इसीलिए लंच टाइम में ले ली थी फैक्ट्री से छुट्टी
बताया जा रहा है कि पूजा 3 बच्चों की मां थी। बड़ी बेटा 7 वर्षीय रोशन, 5 वर्षीय बेटी पलक व ढाई वर्षीय बेटा अमन है। बड़ा बेटी रोशन गांव में दादा-दादी के पास रहती है। गुरुवार को पूजा ने करवा चौथ का व्रत रखा था। इसके चलते वह फैक्टरी से जल्दी छुट्‌टी लेकर घर जा रही थी। फैक्ट्री से महज 800 मीटर दूर ही आरोपी ने बीच रास्ते में वारदात को अंजाम दे दिया।

 

खबरें और भी हैं…

.राष्ट्रीय खेलों में छाए करनाल के खिलाड़ी: बाक्सिंग में सागर ने जीता सिल्वर तो, हरियाणा वालीबॉल की टीम को दिलाया कांस्य पदक

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *