पानीपत में बड़ा सड़क हादसा: NH-44 पर खड़ी हिमाचल रोडवेज को टूरिस्ट बस ने मारी टक्कर, 12 घायल

 

 

हरियाणा के पानीपत जिले से गुजर रहे नेशनल हाइवे 44 पर आज अलसुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिले के समालखा कस्बे से गुजर रहे नेशनल हाइवे पर अलसुबह करीब 5:30 बजे दो बसों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों ने दोनों बसों में बैठी सवारियों के लिए राहत कार्य शुरु किया। दोनों बसों की सवारियों को बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना कंट्रोल रुम नंबर डायल 112 पर दी।

 

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन विकास।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन विकास।

सूचना मिलते ही एंबूलेंस मौके पर पहुंची। घायल सवारियों को बाहर निकालने के बाद खून से लथ-पथ लोगों तुरंत इलाज के लिए अस्पतालों के लिए लेकर दौड़ा गया। कुछ को सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। कुछ को पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया। कुछ सवारियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे में करीब 12 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करवाया।

हादसे की जानकारी देता लक्ष्य।

हादसे की जानकारी देता लक्ष्य।

यूं हुआ हादसा
जानकारी देते हुए लक्ष्य ने बताया कि वह गाजियाबाद का रहने वाला है। वह अपने भाई विकास, मां-चाची और बहन के साथ हिमाचल प्रदेश से दिल्ली के लिए चले थे। सभी हिमाचल रोडवेज की बस में सवार थे। सुबह जब पानीपत समालखा नेशनल हाइवे पर पहुंचे तो वहां बस चालक ने बस रोक दी। दरअसल, यहां सवारियों को उतारना था।

अभी बस से सवारियां उतर ही रही थी कि इसी दौरान पीछे से आ रही एक इंटरसिटी टूरिस्ट बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हिमाचल रोडवेज बस का पिछला हिस्सा और इंटरसिटी टूरिस्ट बस का आगे वाले हिस्से के पखच्चे उड़ गए। दोनों बस काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगते ही बस हाइवे पर दूसरी ओर एक 14 टायरा ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में बस में पीछे बैठे भाई विकास गंभीर रुप से घायल हो गया है।

सिविल अस्पताल पानीपत में बैठी घायल महिलाएं।

सिविल अस्पताल पानीपत में बैठी घायल महिलाएं।

पानीपत सिविल अस्पताल ये पहुंचे इलाज करवाने
– करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक, हालत गंभीर, रोहतक पीजीआई रेफर
– चेष्टा(31) पत्नी उत्तम कुमार निवासी दिल्ली लक्ष्मी नगर
– सीजे गोमसी (54) पत्नी जोसफ गोमसी निवासी दिल्ली
– झुमा (43) पुत्री तोमस निवासी दिल्ली
– विकास(22) पुत्र संजीव निवासी गाजियाबाद
– कमल (29) पुत्री संतराम निवासी बड़ौत बागपत, रोहतक पीजीआई रेफर
– राजा(18) पुत्र जय कुमार निवासी दिल्ली

टक्कर लगने से 14 टायरा ट्रक से जा भिड़ी हिमाचल रोडवेज की बस।

टक्कर लगने से 14 टायरा ट्रक से जा भिड़ी हिमाचल रोडवेज की बस।

 

खबरें और भी हैं…

.

नृत्य मन की भावनाओं को प्रकट करने का महत्वपूर्ण साधन: संजय भसीन
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *