पानीपत में पति-पत्नी और वो: दूसरी महिला के साथ रहने लगा पति; घरवाली और बाहरवाली दोनों को रखने की है शर्त

 

 

हरियाणा के पानीपत जिले में पति-पत्नी और वो का मामला सामने आया है। जहां एक पति गुरुग्राम की दूसरी महिला के साथ रिलेशनशिप में रहने लगा। महिला अवैध काम करती है। पति भी यही काम करने की बात कह रहा है। इतना ही नहीं, पति ने घरवाली और बाहरवाली दोनों को ही एक साथ रखने की बात की है।

Yamaha TW-E3B और TW-E5B ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स भारत में लॉन्च: कीमत, स्पेसिफिकेशंस

पति के घरवालों ने भी महिला का दहेज का सारा सामान रख लिया व उसे ससुराल से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति, सास-ननद समेत अन्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

पीड़ित महिला रेंट पर रहने को मजबूर
पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह कच्चा कैंप की रहने वाली है। उसने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज करता है। आरोपी अपनी बेटी से भी मारपीट करता है। वह कभी कभी आता है व खर्चा भी नहीं देता है। आरोपी ने अपने घरवालों संग मिलकर उससे 6 लाख रुपए भी ले गए। सास, ननद ने उसे घर से भी निकाल दिया है।

12वीं में रोहतक के 87.25% स्टूडेंट्स पास: 8174 छात्र-छात्राओं के पास होने के साथ प्रदेश में 14वें स्थान पर रहा जिला

वह 3 साल से कच्चा कैंप में रेंट पर रह रही है। महिला का कहना है कि उसका पति गुरुग्राम की एक महिला के साथ रिलेशन में रहता है। वह महिला अवैध धंधों में लिप्त है। जिसके ग्रुप में दो-तीन लड़कियां और शामिल है। आरोपी पति ने गुरुग्राम की महिला का बिजनेस करने के बारे में पत्नी को बताया था। जिसके लिए पत्नी ने मना कर दिया था। गुरुग्राम की महिला पति को घर भी नहीं आने देती है और न ही उसे खर्चा देने देती है।

पति घरवाली और बाहरवाली दोनों को ही एक साथ रखने की बात कहता है। इन सब बातों का ससुरालजनों को भी पता है। ससुराल वालों ने दहेज का सारा सामान रख लिया। महिला का कहना है कि उसकी पहली शादी गुरुग्राम में हुई थी। जिस शादी से एक बेटी भी हुई है। इस बारे में ससुरालजनों को भलि-भांति पता था।

 

खबरें और भी हैं…

.
बेटियाें ने लहराया परचम:: एचबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, अटाली की निशा, तिगांव के सौरभ, पल्ला की मोहिनी व बल्लभगढ़ की तन्नू बने टाॅपर

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!