परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पुष्प अर्पित कर स्व• लक्खी राम शर्मा को दी श्रृद्धांजलि

सामाजिक कार्यो में स्व• लक्खीराम शर्मा लेते थे बढ़-चढ़ कर हिस्सा – मूलचंद शर्मा

एस• के• मित्तल
जींद,      स्थानीय सफीदों रोड़ स्थित पंजाबी धर्मशाला में सामाजिक कार्यकर्ता स्व० श्री लक्खी राम की रस्म पगड़ी में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शिरकत की और शोकाकुल परिवार का इस दुख की घड़ी में ढाढस बंधवाया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने स्व० श्री लक्खी राम शर्मा के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि स्व० लक्खी राम शर्मा एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। उन्होंने महात्मा गांधी जी की अध्यक्षता पर 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भी हिस्सा लिया और स्व• लक्खीराम शर्मा एमएबीएड़ थे। वे सरकारी स्कूल में अपनी सेवाएं बच्चों को देते थे। उनके द्वारा जो बच्चे शिक्षित किए गए वो शिक्षा पाकर आज आईएएस, आईपीएस के पदो को सुशोभित कर रहे है। उन्होंने देशभक्ति से ओतप्रोत कई कविताएं भी लिखी है। स्व० लक्खीराम शर्मा ने 60 वर्ष पहले घर-घर जाकर लडक़े एवं लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रेरित कर सराहनीय कार्य भी किया और आगे बढऩे का संदेश भी दिया। परिवहन मंत्री ने शोकसभा में मौजूद लोगों का भी आह्वान किया कि वे स्व• लक्खीराम शर्मा के दिखाए रास्ते पर चलते हुए शिक्षा के प्रचार-प्रसार की गतिविधियों को बढ़चढ़ कर हिस्सा लें।
यह भी देखें:-
एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज सफीदों में लगा रोजगार मेला… एसआईएस कंपनी कर रही सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की भर्ती… 
उन्होंने कहा कि एक शिक्षित व्यक्ति परिवार के साथ पूरे समाज के लिए भी अनुकरणीय होता है। शिक्षा में ही समाज का उज्जवल एवं विकसित भविष्य निहित है। लिहाजा हमें अपने जीवन में बच्चों को शिक्षा प्राप्ति के प्रति प्रेरित करने का कार्य करना चाहिए। इसमें यदि हमें आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन होनहार बच्चो की आर्थिक मदद भी करनी पड़े तो अपनी सामर्थ्य अनुसार इस कार्य में भी अपना योगदान देना चाहिए। इस मौके पर ब्रहाम्ण समाज के अनेक कार्यकर्ता व प्रशासन की ओर से आरटीए प्रतीक हुड्डा, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा०किरण सिंह व गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
YouTube पर यह भी देखें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *