पंजाब में विरोध के बीच राम रहीम का सत्संग: 29 जनवरी को बठिंडा के डेरा सलाबतपुरा में होगा; पैरोल पर भड़की SGPC

 

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी राम रहीम की पैरोल का विरोध कर रही है और इसे लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। इस विरोध के बीच राम रहीम ने पंजाब के प्रेमियों को बठिंडा के सलाबतपुरा में 29 जनवरी को सत्संग करने की अनुमति दे दी है।

पंजाब में विरोध के बीच राम रहीम का सत्संग: 29 जनवरी को बठिंडा के डेरा सलाबतपुरा में होगा; पैरोल पर भड़की SGPC

इस आयोजन की अनुमति मिलने के बाद राम रहीम के अनुयायियों ने समागम की तैयारियां शुरू कर दी है। सलाबतपुरा हरियाणा के सिरसा डेरे के बाद दूसरा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण डेरा है। राम रहीम पंजाब के प्रेमियों को बरनावा से ऑनलाइन संबोधित करेगा।

तलवार से केक काटता हुआ राम रहीम

तलवार से केक काटता हुआ राम रहीम

पंजाब, राजस्थान की संगत ने रखी थी मांग
सिरसा में 25 जनवरी को शाह सतनाम के जन्मदिवस पर दूसरे राज्यों के सदस्यों ने कहा कि उन्हें प्रबंधन ने आने से रोका था। ताकि भीड़ न हो जाए। इसलिए उनके राज्य की साध संगत नहीं आ सकी। इस पर राम रहीम ने प्रबंधन से जवाब मांगा तो उन्होंने कहा कि जगह के अभाव में रोका गया था। तब राम रहीम ने पंजाब, राजस्थान वालों को कहा कि इस अवतार माह की खुशी में उन्हें सत्संग करने की नई तिथि दी जाएगी। ये सत्संग केवल उनके राज्य की संगत के लिए होगा। किसी ओर के लिए नहीं।

भगवान भोले की निकाली गई पालकी: शिव मंदिर सभा ने शहर में निकाली प्रभातफेरी

राम रहीम

राम रहीम

राम रहीम को अतिरिक्त पैरोल नहीं
हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने पैरोल को लेकर उठे विवाद पर कहा कि राम रहीम को कोई अतिरिक्त पैरोल नहीं दी। उसमें कोई बढोतरी नहीं की गई। जेल मंत्री ने कहा कि साल में 10 सप्ताह की पैरोल और 4 हफ्ते की फरलो दी जाती है। वह जब चाहे मांग सकता है। नया साल आने पर उन्होंने पैरोल मांगी हमने दे दी।

5 साल में पहली बार शामिल हुआ अवतार माह में 21 जनवरी 2023 को राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली। पिछले साल भी उसे 91 दिन की पैरोल और फरलो मिली थी। अबकी बार उसे पांच साल में पहली बार अपने गुरु शाह सतनाम सिंह के जनवरी अवतार माह में पैरोल माने का मौका मिला था। राम रहीम साध्वी यौन शोषण, छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वह 14 महीनों में चौथी बार पैरोल पर बाहर आ चुका है।

रिकॉर्ड का पीछा करने वाले काइलियन एम्बाप्पे की नजर कैवानी के पीएसजी मार्क पर है

यह खबरें भी पढ़ें:-

राम रहीम की पैरोल के खिलाफ HC जाएगी SGPC

SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी।

SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को बार-बार दी जा रही पैरोल के खिलाफ कोर्ट जाने का फैसला किया है। SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने आरोप लगाया कि राम रहीम पैरोल पर बाहर आकर सिखों की आस्था को भड़का रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

राम रहीम को 5 साल में पांचवीं राहत: हरियाणा सरकार के नए नियम से 90 दिन की सजा माफ

हत्या और यौन शोषण के तीन केस में 20-20 साल की सजा काट रहे राम रहीम को हरियाणा सरकार के नए नियम से राहत मिली है। उसकी 90 दिन की सजा कम हो गई है। हरियाणा सरकार ने गणतंत्र दिवस पर फैसला लिया है कि 10 साल से ज्यादा की सजा पाने वाले कैदियों की सजा में 90 दिन की छूट दी जाएगी।

 

खबरें और भी हैं…

.16 हिंदू और एक मुस्लिम लड़की की कराई शादी: 17 निर्धन परिवार की बेटियों की कराई शादी, एक पर खर्च किए 70 हजार

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!