पंचायत चुनाव पर हरियाणा BJP की मीटिंग: पार्टी सिंबल पर इलेक्शन लड़ेगी या नहीं, होगा फैसला; बूथों पर तैनात किए TRIDEV

 

हरियाणा भाजपा की आज दिल्ली में पंचायती चुनाव को लेकर मीटिंग होगी। भाजपा की प्रदेश इकाई यह फैसला लेगी कि चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ना है या नहीं। मीटिंग भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ और चुनाव प्रभारी कंवर पाल गुर्जर की अध्यक्षता में होगी।

व्हाट्सएप को हटाए गए संदेशों को पुनः प्राप्त करने की क्षमता मिल रही है, समूह व्यवस्थापक सभी के लिए संदेशों को हटाने में सक्षम हो सकते हैं

पंचकूला में हुई पिछली मीटिंग में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ और चुनाव प्रभारी कंवर पाल गुर्जर ने कहा था कि पार्टी कार्यकर्ताओं से राय करके ही कोई फैसला लेगी। चुनाव आयोग ने पहले 30 सितंबर तक चुनाव करवाने के संकेत दिए थे।

इसके चलते पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दीं। भाजपा ने बूथ स्तर पर त्रिदेव लगाए हैं। त्रिदेव में एक बूथ पर 3 कार्यकर्ता रहेंगे। भाजपा ने 22 जिलों में चुनाव जिला प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं। प्रदेश स्तर पर शिक्षा मंत्री कंवर पाल को प्रभारी बनाया गया है।

बीरेंद्र सिंह ने आदमपुर को लेकर चौंकाया: पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- जरूरी नहीं उपचुनाव में कुलदीप को ही BJP टिकट दे; और भी लाइन में

इनेलो और आप सिंबल पर लड़ेंगे

इनेलो और आम आदमी पार्टी पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर ही लड़ेंगे। दोनों दल जिला परिषद के चुनाव भी सिंबल पर लड़ेंगे, जबकि जजपा ने अभी कोई घोषणा नहीं कि वह चुनाव लड़ेगी या नहीं।

प्रदेश में इन पदों पर होने चुनाव

हरियाणा में इस बार 71741 पदों पर चुनाव होने हैं। इनमें 6228 सरपंच, 62022 पंच, ब्लॉक समिति के 30380 पदों पर चुनाव होने हैं। राज्य सरकार ने सभी DC को 22 जुलाई तक मतदाता सूचियों का प्रकाशन करने के आदेश दिए थे।

 

खबरें और भी हैं…

.
हिसार में पशु मेलों पर रोक: DC ने लगाई धारा 144; एक स्थान से दूसरी जगह ले जाने पर भी प्रतिबंध

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *