पंचकूला में CA को ब्लैकमेल कर रही महिला काबू: होटल बुलाकर 50 लाख रुपए मांगे थे; गलत काम में फंसाने की धमकी

हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) को ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने चंडीगढ़ की एक महिला स्नेह को गिरफ्तार किया है। इससे पहले महिला ने सीए को बुलाया और अपने साथियों से मिलकर धमकाया कि या तो 50 लाख रुपए दे, नहीं तो दुष्कर्म आदि के केस में फंसा देगी। सीए ने उस काे 25 लाख रुपए का चेक दिया था। चेक को बैंक में न लगाना पड़े इसके लिए तुरंत एक लाख की डिमांड कर रही थी।

हिसार में सिरसा नाके पर कार से 3 लाख बरामद: युवक नहीं दे सकता पैसों का हिसाब; खजाने में जमा, अब तक 13 लाख बरामद

पंचकूला सेक्टर-5 थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहाली निवासी व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया है कि वह पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है और उसके किसी जानकार के द्वारा उसकी जान-पहचान महिला स्नेह से हुई थी। इसके बाद महिला अपनी घरेलू परेशानी बता कर उससे पैसे मांगती रहती थी और वह भी दे देते थे।

कुछ समय बाद महिला ने उसको सेक्टर 5 स्थित एक होटल के बाहर में बुलाया। महिला पहले से ही अपने जानकारों के साथ गाड़ी में बैठी थी। शिकायतकर्ता को भी उसी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद महिला ने उसको कहा कि वह उसे 50 लाख रुपए दे दे नहीं तो मैं उसे गलत काम के आरोप में फंसा दूंगी या मरवा दूंगी।

एलोन मस्क ने डेटा इंजीनियरों को नहीं हटाया और राहुल लिग्मा नाम का कोई ट्विटर कर्मचारी नहीं है; काम पर प्रैंकस्टर्स

सीए ने बताया कि उसने बदनामी के डर से अपने दोस्त को बुलाया और उसके नाम से 25 लाख का चेक महिला को दे दिया। इसके बाद महिला चेक बैंक में लगाने का डर दिखाकर उससे 1 लाख रुपए की डिमांड कर रही थी। परेशान होकर मामले की जानकारी सेक्टर 5 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला स्नेह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

 

खबरें और भी हैं…

.
जैसे ही मस्क ने कार्यभार संभाला, और भारत ने नए आईटी नियम लाए, क्या ट्विटर एक ‘फ्री बर्ड’ होगा, या उसके पंख काट दिए जाएंगे?

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *