नार्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन आज: दूसरे दिन हरियाणा की बेटियों का रहा दबदबा, प्रतियोगिता में प्रदेशभर के ले रहे 207 खिलाड़ी हिस्सा

हरियाणा के जिले करनाल के कर्ण स्टेडियम में पिछले दो दिन से चल रही तीन दिवसीय नार्थ 33वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आज समापन होने जा रहा है। दो दिन से चल रही प्रतियोगिता में हरियाणा के 207 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। जिनमें 110 लड़के और 97 लड़कियां शामिल है। पिछले दो दिन से दौड में हरियाणा की बेटियां अबतक अव्वल रही है। सभी राज्यों के खिलाड़ियों को मात देकर प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवा रही है। आज इस प्रतियोगिता का समापन होने जा रहा है।

नार्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन आज: दूसरे दिन हरियाणा की बेटियों का रहा दबदबा, प्रतियोगिता में प्रदेशभर के ले रहे 207 खिलाड़ी हिस्सा

 

विजेता लड़के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए।

विजेता लड़के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए।

दूसरे दिन इन प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

जानकारी के अनुसार शनिवार को इस प्रतियोगिता में लड़के और लड़की वर्ग की विभिन्न दूरी की दौड़, बाधा दौड़, ऊंचीकूद, लंबीकूद, शाटपुट, जेवेलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।

झज्जर के माता जगदंबा मंदिर में चोरी: लोहे की चेन काट कर अंदर घुसे चोर; दानपात्र से नकदी चुराकर फरार

इन राज्यों के खिलाड़ी ले रहे प्रतियोगिता में हिस्सा

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि इस 33वीं नार्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में में लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तरप्रदेश राज्य की टीमों के खिलाड़ी भाग लेने के लिए करनाल के कर्ण स्टेडियम में जूटे हुए है। जो अपना दमखम दिखा रहे है। आज इस प्रतियोगिता का समापन होने जा रहा है।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी।

दूसरे दिन भी हरियाणा के बेटियों ने दी दौंड में सभी राज्यों के खिलाड़ियों को मात।

इस प्रकार रही दूसरे दिन के प्रतियोगिता परिणाम

-अंडर 14 लड़कियों के लॉग जंप में हरियाणा की प्रिया, दिक्षा व पंजाब की मनसिरत कौर आगे रही।

– अंडर 20 महिला हाई जंप में हरियाणा की कुसुम, उत्तराखंड की पूजा रावत व हरियाणा की किरण आगे रही।

-अंडर 16 लड़कों के शॉट पुट में पंजाब का हरप्रताप सिंह व दिल्ली का यश चिकारा आगे रहा।

-अंडर 20 शॉट पुट लड़कियों में उत्तर प्रदेश की नेहा राघव व हरियाणा की कीर्ति आगे रही।

-जैवलिन थ्रो में चंडीगढ़ के हर्ष रावत, पंजाब के तनीश व उत्तराखंड के अजीत ने जीत हासिल की।

– अंडर-20 लड़का वर्ग की पांच हजार मीटर दौड़ में यूपी के दुष्यंत कुमार, जम्मू एंड कश्मीर के रितिक शर्मा व दिल्ली आफताब अंसारी आगे रहे।

– अंडर-18 लड़का वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में हरियाणा के सावन व सौरभ राठी और यूपी के गौरव यादव अव्वल रहे।

– अंडर-18 लड़की वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में हरियाणा की अन्नू, पंजाब की मनदीप कौर और हिमाचल प्रदेश की राशि विजेता रही।

हिसार के हांसी में नहर में डूबा युवक: नहाने गए थे तीन दोस्त, तैरना न आने से एक पानी के तेज बहाव में बहा

– अंडर-16 लड़का वर्क की बाधा दौड़ में यूपी के जामिल अली, उत्तराखंड के रोहन सिंह व हरियाणा के जुनैद आगे रहे।

– अंडर-20 लड़की वर्ग के शाटपुट में यूपी की नेहा, हरियाणा की कीर्ति व यूपी की भावना अव्वल रही।

– अंडर-18 लड़का वर्ग के लंबी कूद में दिल्ली के दीपक, उत्तराखंड के अनजुल व पंजाब के अर्शनूर ने बाजी मारी।

– अंडर-18 लड़का वर्ग के जैवलिन थ्रो में चंडीगढ़ के हर्ष रावत, पंजाब के तनिष व उत्तराखंड के अजीत कुमार ने सबसे दूर भाला फेंका।

– अंडर-16 लड़का वर्ग की लंबी कूद में हरियाणा के हितेश व कृष आगे रहे।

– अंडर-20 लड़का वर्ग के शाटपुट में पंजाब को ओमेश, हिमाचल प्रदेश के यजत व चंडीगढ़ के अर्जुन ने बाजी मारी।

 

खबरें और भी हैं…

.
WhatsApp अगले महीने से इन iPhone पर काम करना बंद कर देगा: यहां बताया गया है कि कैसे ऐप का इस्तेमाल करते रहें

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *