नारायणगढ़ की चौधर किसके पास, फैसला आज: प्रत्याशियों की धड़कन तेज;काउंटिंग बूथ पर पहुंचने से पहले भगवान के दरबार लगाएंगे हाजिरी

134
Quiz banner
Advertisement

 

 

नगर पालिका नारायाणगढ़ की चौधर का साज किसके सिर सजेगा इसका फैसला कुछ घंटे बाद हो जाएगा। आज सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ने के साथ-साथ रातों की नींद उड़ी हुई है। काउंटिंग से पहले प्रत्याशी भगवान की शरण में पहुंचना शुरू हो गए हैं। यहां भगवान के दरबार में अर्जी लगाकर चुनाव जीने के लिए मन्नत मांग रहे हैं। बता दें कि नारायणगढ़ नगर पालिका चुनाव में 15 वार्डों से पार्षद पद के लिए 45 प्रत्याशी चुनावी दंगल में उतरे हुए हैं।

फेसबुक पर नया मोबाइल देने का दिया लालच: अंबाला में युवक के साथ साढ़े 51 हजार की धोखाधड़ी; केस दर्ज

आमने-सामने 2 कांग्रेसी, इसलिए दिलचस्प मुकाबला

नगर पालिका की चौधर के लिए 7 प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। मुकाबला त्रिकोणीय है। यहां मुख्य टक्कर कांग्रेसी प्रत्याशी रिंकी वालिया VS कांग्रेसी ममता रानी और BJP प्रत्याशी प्रीतपाल कौर के बीच बताई जा रही है। हालांकि कांग्रेस की शहरी इकाई के प्रधान देशबंधु जिंदल की पत्नी ममता रानी और कांग्रेसी अमित वालिया की पत्नी रिंकी वालिया के आमने-सामने होने से मुकाबला दिलचस्प है। यहां BJP प्रत्याशी प्रीतपाल कौर मक्कड़ भी मुकाबले में है। इनके अलावा अध्यक्ष पद के लिए इनेलो की अमिता साहनी, AAP की अनीता देवी, बसपा की कमला देवी और निर्दलीय शैलजा शर्मा भी चुनावी दंगल में उतरी हुई हैं। बहरहाल आज सुबह 11 बजे तक इसका फैसला भी हो जाएगा।

अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ममता रानी।

अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ममता रानी।

नगर खेड़ा और ठाकुर जी के समक्ष लगाएंगी गुहार

अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ममता रानी ने का कहना है कि उन्हें 36 बिरादरियों का पूरा समर्थन मिला है। उन्हें विश्वास है कि उनकी जीत सुनिश्वित है। वे सुबह सबसे पहले नगर खेड़ा और ठाकुर जी के मंदिर जाएंगी। यहां पूजा-अर्चना करने के बाद ही काउंटिंग बूथ पर जाएंगी।

राजकीय महिला महाविद्यालय जीन्द में धुमधाम से मनाया योग दिवस  

अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकी वालिया।

अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकी वालिया।

सबसे पहले नगर खेड़ा पर टेकेंगी माथा

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रिंकी वालिया ने चुनाव जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि वह सुबह मतदान केंद्र पर जाने से पहले नगर खेड़े पर माथा टेकेंगी। इसके साथ-साथ देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लेने के बाद ही मतदान केंद्र जाएंगी। कहा कि जीत के जश्न के लिए सभी तैयारियां है। उन्हें विश्वास है कि वह नपा अध्यक्ष के रूप में सेवा करेंगी।

BJP प्रत्याशी प्रीतपाल कौर मक्कड़।

BJP प्रत्याशी प्रीतपाल कौर मक्कड़।

दादा खेड़ा और साईं मंदिर में मांगने जाएंगी मन्नत

चुनाव में BJP प्रत्याशी प्रीतपाल कौर मक्कड़ भी अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। उनका कहना है कि वह भगवान की कृपा से अध्यक्ष बनने जा रही हैं। सबसे पहले वह नगर खेड़े पर पूजा करेंगी। इसके बाद वे साईं मंदिर और गुरुद्वारे में माथा टेक मन्नत मांगेंगी।

 

खबरें और भी हैं…

.
आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ओम योगा ग्रुप पर महिलाओं ने दिखाई अपनी भागीदारी… वीना भाटिया और प्रेरणा के सानिध्य में महिलाएं कर रही हैं योगा… देखिए लाइव रिपोर्ट…

.

Advertisement