नारनौल में 300 मन कड़बी जलकर राख: ढाणी जाजमा में दो किसानों को सवा लाख का नुकसान; साजिश की आशंका

 

 

हरियाणा में जिला महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी विधानसभा के गांव ढाणी जाजमा में अज्ञात कारणों के चलते बाजरे की 300 मन कड़बी में आग लग गई। इससे दो किसान भाइयों का करीब सवा से डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हो गया। नारनौल से मौके पर पहुंची दमकल ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पीड़ित किसान दलीप ने अज्ञात लोगों पर उनकी कड़बी में आग लगाने का आरोप लगाया है।

स्विफ्टकी कीबोर्ड ऐप्पल ऐप स्टोर पर वापस आ गया है: सभी विवरण

नांगल चौधरी के गांव ढाणी जाजमा में शनिवार दोपहर बाद बलवीर सिंह के दोनों पुत्रों के खेतों में रखी 3 एकड़ की करीब 3 सो मन कड़वी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों से आग नहीं बुझी। इसके चलते ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दमकल को दी।

माइक्रोसॉफ्ट रोल आउट साइन लैंग्वेज व्यू इन टीम्स; यहां देखिए यह कैसे काम करता है

जिसके बाद नारनौल से दमकल की गाड़ी आग लगने की करीब 2 घंटे बाद पहुंच पाई। जिसके कारण करीब 300 मन कड़बी पूरी तरह जलकर राख हो गई। इससे दोनों किसानों को करीब सवा से डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हो गया। इस बारे में बलबीर के पुत्र दलीप सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है कि उनके खेत में रखी कड़बी को किसी ने आग लगाई है। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा छानबीन में लग गई।

 

खबरें और भी हैं…

.
बहुरुपियां पर चौटाला परिवार में जुबानी जंग: भतीजे दिग्विजय का चाचा अभय को जवाब; अपने वाले बहुरुपिये का समाधान हम कर लेंगे

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *