नारनौल में रिटायर्ड कर्मियों का प्रदर्शन-नारेबाजी: कर्मी नेता बोले- सरकार आंदोलन कुचलने में लगी; मांगों पर नहीं हो रही सुनवाई

नारनौल में सीटीएम मंगलसेन को ज्ञापन सौंपते हुए रिटायर्ड कर्मचारी।

हरियाणा के नारनौल में रिटायर्ड कर्मचारी संगठन द्वारा मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद रिटायर कर्मचारी संगठन ने एक ज्ञापन लघु सचिवालय में पहुंचकर सीटीएम मंगलसेन को सौंपा। जिसमें रिटायर कर्मचारियों ने अपनी मांगों का जिक्र किया है।

नारनौल में रिटायर्ड कर्मियों का प्रदर्शन-नारेबाजी: कर्मी नेता बोले- सरकार आंदोलन कुचलने में लगी; मांगों पर नहीं हो रही सुनवाई

मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारी संगठन से जुड़े अनेक रिटायर कर्मचारी रेवाड़ी रोड स्थित डीआरडीए प्रांगण में पहुंचे। यहां पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने कहा कि सरकार लंबे समय से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों को लटकाए हुए है।

कर्मचारियों द्वारा लगातार संघर्ष एवं आंदोलन करने के बावजूद भी सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। आंदोलनों को कुचलने के लिए सरकार काम कर रही है। मांगे नहीं मानने पर कर्मचारियों को मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

रियलमी स्मार्टफोन में जल्द ही आईफोन 14 प्रो जैसा ‘डायनामिक आइलैंड’ कटआउट हो सकता है

कर्मचारी नेता महेंद्र सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के अलावा मौजूदा सरकार से व्यापारी, मजदूर व किसान सब दुखी हैं। बेरोजगारी आसमान छू रही है। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में 65-70 एवं 75 वर्ष के बाद 5, 10 व 15 परसेंट वेतन बढ़ोतरी की जाए। कैशलैस मेडिकल सुविधा लागू की जाए। रिटायर्ड कर्मचारियों को एलटीसी की सुविधा मिले।

डीआरडीए में एकत्र होने के बाद रिटायर्ड कर्मचारी शहर के मुख्य मार्गो से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सीटीएम मंगलसेन को सौंपा। इस मौके पर अनेक रिटायर्ड कर्मचारी उपस्थित थे।

 

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!