नारनौल में बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग: सीसीटीवी में कैद हुई घटना , 2 महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम

हरियाणा के नारनौल में दिनदहाड़े 2 महिलाओं ने एक दुकान से कपड़े लेने आई बुजुर्ग महिला की करीब ढाई तोले सोने की चेन चुरा ली। पीड़ित महिला को इसकी जानकारी बाद में लगी। जिसके बाद महिला ने आकर दुकानदार से पूछा। दुकानदार ने सीसीटीवी चेक किया।

नारनौल में बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग: सीसीटीवी में कैद हुई घटना , 2 महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम

सीसीटीवी में दोनों महिलाएं बड़ी चालाकी से चेन चुराती हुई दिखाई दी। फिलहाल पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में नहीं दी है।

सीसीटीवी में कैद हुई महिला चोर।

नारनौल के पुल बाजार स्थित संजय गवर्नमेंट पर राजस्थान के अलवर जिला के गांव भगवाड़ी से कुछ महिलाएं रेडीमेड कपड़े लेने के लिए आई थी। इनमें से एक बुजुर्ग महिला ने सोने की ढाई तोले की चेन पहनी हुई थी। यह चेन महिला के गले में साफ लटकती हुई दिखाई दे रही थी।

नारनौल में पिकअप ड्राइवर की हादसे में मौत: गाड़ी खराब होने पर मिस्त्री को लेकर लौट रहा था; डंपर ने बाइक को ठोका

बताया जा रहा है कि इनके पीछे 2 महिलाएं लगी हुई थी। जब बुजुर्ग महिला संजय गवर्नमेंट पर कपड़े लेने के लिए रुकी तो कुछ देर बाद वे दोनों महिलाएं भी बुजुर्ग महिला के पीछे उस दुकान में आ गई। जब बुजुर्ग महिला कपड़े देख रही थी, तो इन दोनों महिलाओं में से एक महिला ने गरम पजामी लेने के बहाने बड़ी चालाकी से महिला के गले से चेन निकाल ली।

इस बात का बुजुर्ग महिला को पता भी नहीं चला। दुकान से खरीदारी करने के बाद महिला अपने गांव जा रही थी तो उसने देखा कि उसके गले में चेन नहीं है। जिस पर महिला वापस दुकान पर आई और दुकानदार से पूछा कि उसकी सोने की चेन यहां गिर गई क्या। इसके बाद दुकानदार ने सीसीटीवी चलाकर चेक किया तो 2 महिलाएं चेन चुराती हुई साफ दिखाई दी।

 

खबरें और भी हैं…

.

रोहतक में बढ़ा डेंगू का खतरा: नवंबर के बाद दिसंबर माह भी बना पीक समय, 235 तक पहुंचा आंकड़ा
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *