नारनौल में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या: पहले मारा चाकू, फिर गोली मारी; लूट के इरादे से घर में घुसे थे बदमाश

127
Advertisement

 

हरियाणा के नारनौल शहर में मंगलवार की अलसुबह एक बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने से पहले बदमाश ने उस पर चाकू से भी हमला किया। इससे पहले घर में मौजूद किसान की दोनों बहुओं और बच्चों को गन पॉइंट पर लेकर कमरे में बंद कर दिया था। संभावना जताई जा रही है कि हत्या लूटपाट के इरादे से की गई। सदर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मिल में मिला युवक का शव: रिजाई में लिपटा था; बदबू आने पर जब बेडरूम चेक किया तो चला पता

नारनौल शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर गांव मित्रपुरा निवासी किसान सुरेन्द्र सिंह अपने परिवार के साथ घर में ही सोए हुए थे। सुबह करीब 3 बजे एक बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में दाखिल हुआ और घर में सो रही सुरेन्द्र की दोनों बहुओं को पिस्टल दिखाकर कमरे में बंद करके बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद बदमाश सुरेन्द्र सिंह के पास पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया।

घर में बिखरा पड़ा सामान।

घर में बिखरा पड़ा सामान।

बदमाश यहीं नहीं रूका, उसने सुरेन्द्र सिंह को गोली भी मार दी। इसके बाद घर से कुछ सामान लेकर मौके से भाग गया। गोली की आवाज और कमरे में बंद पुत्रवधु के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर पुलिस के अलावा विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

करनाल में तिरंगे के नाम पर गरीबों से लूट: डिपो संचालक नहीं दे रहे बिना झंडा लेने पर राशन, विभाग के अधिकारियों पर भी आरोप

बताया जा रहा है कि मृतक किसान के दो बेटे हैँ, जिनमें एक सेना में तैनात है तो दूसरा गुजरात में किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। वारदात के वक्त घर में सुरेन्द्र सिंह के अलावा उसकी दोनों पुत्रवधू व बच्चे थे, जबकि बेटे दोनों जॉब पर हैं। शुरुआती जांच में मामला लूट के साथ हत्या का लग रहा है।

 

खबरें और भी हैं…

.रक्तदान व पौधारोपण करना वर्तमान समय की जरूरत: विधायक सुभाष गांगोली

.

Advertisement