नागक्षेत्र सरोवर में मिला युवक का शव कई दिन से घर से था गायब

एस• के• मित्तल   
सफीदों,   नगर के नागक्षेत्र सरोवर में सोमवार को एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की खबर मिलते ही आसपास हड़कंप मच गया और काफी तादाद में लोग सरोवर के इर्द-गिर्द जमा हो गए। मामले की सूचना सिटी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बरामद किए गए शव की पहचान वार्ड 7 सफीदों निवासी सागरदीप (23) के रूप में हुई है।
 मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सांय को किसी व्यक्ति ने नागक्षेत्र सरोवर में एक व्यक्ति की लाश तैरती हुई दिखाई दी। उसने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। कुछ ही देर में लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। उनके से किसी ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सरोवर से बाहर निकलवाया। किसी ने शव की पहचान वार्ड 7 सफीदों निवासी सागरदीप के रूप में की। उधर से इस बात की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे नगर के नागरिक अस्पताल में रखवाया। बता दें कि सागरदीप पिछले कई दिनों से अपने घर से गायब था और परिवार के लोग उसे ढुंढने के लिए मारे-मारे फिर रहे थे। इस संबंध में उसके पिता दलेर सिंह ने सिटी थाना में उसकी गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *