नरवाना के खेत में मिला कन्या भ्रूण: पॉलीथिन में पैक कर फेंका; अंग हो चुके थे विकसित, अज्ञात महिला पर FIR

 

हरियाणा के जींद के नरवाना के गांव भीखेवाला के खेतों में पॉलीथिन में एक कन्या का भ्रूण बरामद हुआ है। भ्रूण लगभग 5 माह का बताया जा रहा है और इसके अंग तक विकसित हो चुके थे। सूचना मिलने पर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद भ्रूण को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा। अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन की याचिका पर नोटिस: भारतीय चुनाव आयोग और राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा को 19 सितंबर तक देना है जवाब

जींद जिले के गांव भीखावाला के निवर्तमान सरपंच जयपाल ने पुलिस को बताया कि वह अपने खेत में फसलों में पानी देने गया हुआ था। उसी दौरान उसे एक पॉलीथिन दिखा। जब उसने पॉलीथिन को खोल कर देखा तो उसमें मांस का टुकडा था। जोकि भ्रूण था।

जयपाल ने इसकी सूचना नरवाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। इस दौरान सामने आया कि भ्रूण कन्या का है। उसके अंग भी पूरी तरह विकसित हो चुके थे। भ्रूण लगभग 5 माह का दिखाई दे रहा था। माना जा रहा है कि गर्भवती महिला ने समय से पूर्व प्रसव करवाया गया है।

हांसी में फर्नीचर की दुकान में चोरी: चोर ने CCTV कैमरें तोड़े; अलमारी रखे 50 हजार रुपये और एलईडी चुराई

सदर थाना नरवाना पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस ने निवर्तमान सरपंच जयपाल की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है।

 

खबरें और भी हैं…

.
सोनी ने भारत में लॉन्च किया 7 लाख रुपये का ब्राविया XR X95K स्मार्ट टीवी: उपलब्धता, सुविधाएँ और बहुत कुछ

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!