द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर एडवोकेट विजयपाल सिंह ने मनाई खुशी

एस• के • मित्तल     
सफीदों,       देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू के आसीन होने पर नगर के आहलुवालिया भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने की। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष अनीता रानी व संजय अधलखा विशेष रूप से मौजूद थे। अपने संबोधन में एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि पहली बार देश में एक आदिवासी समुदाय की महिला राष्ट्रपति बनी है।
आजादी के 75 वर्ष बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ी अनुसूचित जनजाति समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर देश-दुनिया को दूरगामी संदेश दिया है। यह सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास का जीता जागता उदाहरण है। यह नारी सशक्तिकरण का भी बेमिसाल प्रमाण है। भाजपा एक परिवार, एक खानदान, किसी एक वर्ग की पार्टी नहीं है, यह पूरे भारत समाज की पार्टी है। राष्ट्रपति के चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का भारी मतों के साथ निर्वाचित होना देश के लिए गर्व की बात है। भाजपा की विशेषता है कि वह हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *