दिल्ली में हुई प्रचंड जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न

11
Advertisement

दिल्ली की जनता ने नरेंद्र मोदी की नीतियों में विश्वास जताया: विजयपाल सिंह

सफीदों (एस• के• मित्तल) : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जीत का सफीदों शहर स्थित आहलुवालिया भवन में रविवार को जोरदार जश्न मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह ने की। इस मौके पर जुटे कार्यकर्त्ताओं को विजयपाल सिंह ने लड्डू खिलाए। वहीं कार्यकर्त्ताओं ने ढोल की थाप पर भंगड़ा डाला। अपने संबोधन में एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मंत्र व कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के झूठे वादों को पूरी तरह नकार दिया है। पूरे देश की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व कार्यक्रमों पर है। वह दिन दूर नहीं जब देश के हर राज्य में भारतीय जनता पार्टी का शासन होगा। इस मौके पर गीता बिटानी, कृष्ण खातला, गुरप्रीत नत्त, शिवचरण गर्ग, सोनू बेरी खेड़ा, सुनीता भाटिया, प्रवीन सैनी, सोमवती शर्मा, युवराज सोनी, अशोक दीवान, रवि थनई व अमन सैनी विशेष रूप से मौजूद थे।
यह भी देखें :-
SMR स्कूल के बच्चों की कैपेबिलिटी देख हुए सभी हुए दंग । देखिए लाइव

https://www.youtube.com/live/y1qUpK49cDI?si=jpgxm-_6x7RZjq0a

https://www.facebook.com/share/v/1BLeicMztm/

Advertisement