दादी सती रानी भंडारे व परिवार मिलन समारोह को लेकर हुई समिति की बैठक

दादी सती रानी को पहला निमंत्रण देकर किया तैयारियों का कियाआगाज

सती रानी स्थल पर दीवान व मोटान परिवार ने किया पौधारोपण

एस• के• मित्तल
सफीदों,     नगर के ऐतिहासिक दादी सती रानी स्थल पर हरवर्ष की भांति आगामी एक अपै्रल को आयोजित होने वाले दीवान-मोटान परिवारों के मिलन समारोह व विशाल भंडारे की तैयारियों को लेकर रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता दादी सती रानी समिति के अध्यक्ष मनोज दीवान ने की। इस बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष ने सारा लेखा जोखा रखा। उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई तथा पदाधिकारियों की ड्यूटियां निर्धारित की गई। समिति के अध्यक्ष मनोज दीवान ने बताया कि इस समारोह के प्रचार के लिए व्यापक प्रचार अभियान चलाया जाएगा। सती स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को यहां पहुंचने में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए महाराजा अग्रसैन चौंक से वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस भंडारे व समारोह में भारत ही नहीं बल्कि विदेशों तक में रहने वाले दीवान, मोटान व नानके खानदान के करीब 500 से अधिक परिवार भाग लेंगे। इसके अलावा नगर के लोगों की भ्भी इस सती स्थल पर अगाध श्रद्धा है। नगर व आसपास के क्षेत्र के हजारों लोग बड़ी श्रद्धाभाव के साथ यहां मत्था टेककर अपनी मुरादे मानते है तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हैं।
यह भी देखें:-

महिलाओं को आधुनिकता के साथ साथ संस्कार की शिक्षा देते हुए वुमन डे पर क्या कर रहा उड़ान ग्रुप… देखिए लाइव…

महिलाओं को आधुनिकता के साथ साथ संस्कार की शिक्षा देते हुए वुमन डे पर क्या कर रहा उड़ान ग्रुप… देखिए लाइव…

उन्होंने बताया कि दादी सती रानी समिति द्वारा सती स्थल के साथ लगती जमीन ली गई थी। इस जमीन पर होने वाले गैस्ट हाऊस के निर्माण का शिलान्यास भी एक अपै्रल को आयोजित होने वाले समारोह में किया जाएगा। बैठक के उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों ने दादी रानी स्थल पर पौधारोपण भी किया। इस मौके पर प्रधान मनोज दीवान, बृजभूषण अग्रवाल, अशोक दीवान, राजेश गर्ग पेहवा, योगेश गर्ग, विजय दीवान, राजीव गोयल, लवली गोयल, निहाल चंद गर्ग, राकेश गर्ग, अभिषेक गर्ग व मनोज गर्ग सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।
YouTube पर यह भी देखें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!