तीन लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा : डीसी

13 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा हर घर तिरंगा महोत्सव

एस• के• मित्तल   
जींद,          आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में जिला के तीन लाख घरों में भारत की शान तिरंगा झंडा फहराया जाएगा, सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा महोत्सव आगामी 13 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। जिला में 2 लाख 10 हजार ग्रामीण क्षेत्र व 90 हजार शहरी क्षेत्रों के मकानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। जिला में कार्यरत सभी  शिक्षण संस्थानों, व्यवसायिक संस्थानो, सभी सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों के घरों, आंगनवाडी सेंटरों, सरकारी कार्यालय तथा निजी भवनों  पर झंडा फहराया जाएगा।
महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां मुक्कमल कर ली गई है। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने वीडियों कान्फेंस के माध्यम से  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल को दी। मुख्यमंत्री हर घर तिरंगा महोत्सव को लेकर शनिवार देर सांय प्रदेश के सभी उपायुक्तों व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जुडे हुए थे। इस मौके पर उपायुक्त के साथ नगराधीश अमित कुमार भी मौजूद रहे। बैठक के बाद उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को कहा कि भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा महोत्सव के तहत 13 से15 अगस्त तक पूरा जिला, तिरंगा झंडो के साथ रंगा नजर आना चाहिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ नागरिकों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने की परिकल्पना के साथ शुरू किया गया हर घर तिरंगा एक अनूठा अभियान है।
इसके लिए उन्होंने जिला के सभी गैर सरकारी संगठनों , कल्बों, बुद्धिजीवि वर्ग/प्रकोष्ठ, धार्मिक गुरूओं व संस्थाओं , समुदायों और सामाजिक संगठनों से उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा प्रत्येक नागरिक के लिए विशेष महत्व रखता है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी अपेक्षित है। यह अभियान केवल घरों पर तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि वाहनों पर भी तिरंगा लगाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग अपने सामर्थ्य अनुसार स्वेच्छा से झंडा लगा सकते है। इस अभियान को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षण संस्थानों से भी कहा कि इस महोत्सव में विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
उन्होंने रोडवेज विभाग व सहकारी बसों तथा निजी वाहनों पर भी तिरंगा लगाने के साथ-साथ सेना में कार्यरत व भूतपूर्व सेना के जवानों तथा पुलिस के कर्मचारियों एवं आम जन से आहवान किया कि स्वेच्छा से देश भक्ति के प्रति अपनी जिम्मेदारी व कृतज्ञता प्रकट करते हुए हर घर तिरंगा महोत्सव के साथ जुडक़र झंडा फहराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *