ताराचंद भाटिया बने ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की सफीदों अध्यक्ष

22
नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष ताराचंद भाटिया
Advertisement
नवनियुक्त सचिव देवराज अरोड़ा

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश चुघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिब दयाल वधवा की अनुमति, संस्थापक कमल हांडा के दिशा-निर्देशन, जिला महिला अध्यक्षा सरोज भाटिया की अनुशंसा एवं जिलाध्यक्ष विनय अरोड़ा के अनुमोदन पर ताराचंद भाटिया को उनकी संगठन के प्रति लग्न, मेहनत, समर्पण एवं कर्मठता को देखते हुए संगठन का सफीदों विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष ताराचंद भाटिया ने आलाकमान से विचार-विमर्श विधानसभा की कार्यकारिणी का गठन कर दिया है।

नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशपाल सूरी
नवनियुक्त उपाध्यक्ष चेतनदास भाटिया

इस कार्यकारिणी में यशपाल सूरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चेतनदास भाटिया को उपाध्यक्ष व देवराज अरोड़ा को सचिव नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष ताराचंद भाटिया नियुक्ति के लिए संगठन के आलाकमान का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन ने उनके ऊपर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन के साथ जोड़ने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि बाकी कार्यकारिणी का गठन भी जल्द से जल्द कर दिया जाएगा।

https://www.youtube.com/live/pczrTKIQHuU?si=puAc1a7gBMEQ3npr

Advertisement