झज्जर में फांसी लगाकर किया सुसाइड: ठेकेदार ने पेमेंट नहीं दी तो उठाया कदम; आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज

 

 

हरियाणा के झज्जर जिले में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी है। आत्महत्या ठेकेदार द्वारा 12 लाख रुपए की पेमेंट नहीं देने पर की गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।

झज्जर में फांसी लगाकर किया सुसाइड: ठेकेदार ने पेमेंट नहीं दी तो उठाया कदम; आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ का रहने वाला पुष्पेन्द्र पिछले 8 साल से झज्जर जिले के गांव महराणा में परिवार के साथ रहता था। वह ठेकेदार के जरिए मकान व सड़क बनाने का काम करता था। पुष्पेन्द्र के भाई सुनील ने यह जानकारी दी।

सुनील ने बताया कि कुछ समय पहले पुष्पेन्द्र ने छुड़ानी, मदाना और सेरिया में काम किया था, जिसकी कुल पेमेंट 15 लाख रुपए बनती थी। ठेकेदार राम अवतार से उसने कई बार पेमेंट मांगी, लेकिन सिर्फ पौने 2 लाख रुपए ही उसे दिए गए। बाकी बचे 12 लाख वह देने में टालमटोल करता रहा।

Lenovo योग AIO 7 डेस्कटॉप पीसी AMD Ryzen प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च: सभी विवरण

इसके चलते पुष्पेन्द्र काफी परेशान था। इसी परेशानी में बुधवार देर शाम पुष्पेन्द्र ने अपने घर में ही पंखे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुष्पेन्द्र का कमरा काफी देर तक नहीं खुला तो उसकी पत्नी जयंती ने सुनील को सूचित किया। सुनील ने खिड़की से देखा तो पुष्पेन्द्र फंदे पर झूल रहा था।

मामले की शिकायत तुरंत पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही दुजाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायत पर ठेकेदार राम अवतार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है। आरोपी ठेकेदार फरार है। गुरुवार को पुष्पेन्द्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

 

खबरें और भी हैं…

.Amazon ने अपने प्लेटफॉर्म से हटाई 4 बिलियन खराब लिस्टिंग: आपके लिए इसका क्या मतलब है?

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *