झज्जर में निकाली तिरंगा यात्रा: भाजपा अध्यक्ष धनखड़ भी हुए शामिल; बोले- कांग्रेस का कोई नेता आजादी की लड़ाई में शहीद नहीं

 

  • हरियाणा के झज्जर में हर घर तिरंगा यात्रा को रविवार को झज्जर में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने 2022 मीटर तिरंगा लेकर पूरे शहर में यात्रा निकाली। यात्रा को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने झंडा दिखाकर रवाना किया। धनखड़ ने तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चों और शिक्षकों से बात की। साथ ही आजादी के लिए शहीद हुए वीर योद्धाओं को नमन किया।

अंबाला में गोगा माड़ी मेले में खूनी संघर्ष: चले ईंट-पत्थर, गांव बब्याल में युवती के छेड़छाड़ करने पर हुआ विवाद; 200 लोगों पर केस दर्ज

धनखड़ ने इस दौरान कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा से किस तरह पूरे भारत में परिवर्तन हुआ है और इस मुहिम को लेकर हर व्यक्ति बड़ा ही उत्साहित नजर आ रहा है। आजादी की लड़ाई में लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद कराने का काम किया। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लाखों लोग जहां शहीद हुए थे, वहीं कांग्रेस के किसी भी नेता को आजादी में अपनी शहादत नहीं देनी पड़ी। कांग्रेस ने हमेशा परिवारवाद की राजनीति की है।

झज्जर में तिरंगा लेकर नारे लगाते भाजा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़।

झज्जर में तिरंगा लेकर नारे लगाते भाजा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़।

100वीं वर्षगांठ पर भारत आत्मनिर्भर होगा

ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा की प्रधानमंत्री मोदी ने जो मुहिम की शुरुआत कि उसे बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आजादी को 75 साल हो चुके हैं और देश में काफी बदलाव हुए हैं। विश्वास है कि जब देश आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा तो देश आत्मनिर्भर होगा और देश का नाम पूरे विश्व के पटल पर होगा।

उड़ान ग्रुप ने हवन करके मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

तिरंगा यात्रा के साथ ढ़ोल बजाते स्टूडेंट्स।

तिरंगा यात्रा के साथ ढ़ोल बजाते स्टूडेंट्स।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला के बयान कि भाजपा 25 रुपए में तिरंगा बेच रही है, पर कहा कि जो व्यक्ति अपने तिरंगे के लिए 25 रुपए नहीं खर्च सकता, वह तिरंगे का महत्व क्या समझेगा। उन्होंने कहा कि हमारे देशवासी मुफ्त खोर नहीं हैं।

आपसी सहमति से निपटेंगे मामले: आज लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, गांवों में लगने वाली पंचायतों की तर्ज पर होगा न्याय

तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व अन्य।

तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व अन्य।

कांग्रेस ने तोड़ने का काम किया

धनखड़ ने कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा पर कहा कि अच्छा है। कांग्रेस पार्टी भी भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाले, क्योंकि इससे पहले तो उन्होंने भारत को तोड़ने का काम किया है। कश्मीर में कुछ अलग बयान होते थे, वही केरल में कुछ अलग बोलते।

 

खबरें और भी हैं…

.करनाल से रिश्वतखोर लाइनमैन गिरफ्तार: बिजली बिल अडजस्ट करवाने के मांगे 21 हजार रुपए, आज किया जाएगा अदालत में पेश

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *