हरियाणा के झज्जर शहर के बाइपास पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको राहगीरों की मदद से नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। वहीं, घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें रोहतक PGI रेफर किया गया है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं, हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुजाना थाना से ASI अशोक कुमार ने जानकारी देते बताया कि झज्जर बाइपास पर कार और बाइक की टक्कर हुई है। बाइक सवार तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें रोहतक PGI रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं, घायलों की पहचान करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं…
.
Follow us on Google News:-