जींद में हनीट्रेप गिरोह का पर्दाफाश: दुष्कर्म का केस दर्ज करवा कर मांगे 10 लाख; 2 लाख लेती हुई चार महिलाओं को विजीलेंस ने किया गिरफ्तार

हरियाणा के जींद शहर में विजीलेंस टीम ने हनीट्रेप केस का पर्दाफाश किया है। दुष्कर्म का केस दर्ज करवा कर रोहतक निवासी एक युवक से 10 लाख रुपए मांग कर 2 लाख लेती हुई चार महिलाओं को विजीलेंस टीम ने फिल्डिंग बिछाकर रंगे हाथ पकड़ लिया।

करनाल में धान घोटाले का मामला: फिजिकल वेरिफिकेशन खोलेगी भ्रष्ट राइस मिल संचालकों की पोल, तीसरे दिन भी अधिकारियों ने जांचे गोदाम

चारों महिलाओं के खिलाफ पीड़ित की शिकायत के आधार पर जींद के जुलाना थाना में विभिन्न धाराओं एवं एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित के अनुसार, विजीलेंस टीम ने उसका भरपूर सहयोग किया है।

प्लॉट बेचने के बहाने किया था महिला ने संपर्क

पुलिस को दी शिकायत में भिवानी चुंगी के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि 15 नवंबर 2022 को उसकी जिंदगी रहने वाली अनीता (काल्पनिक नाम) की महिला से फोन पर बातचीत हुई थी। जिसने अपना प्लाट जींद में बेचने की बात कही थी।

कैथल में नवजात बच्ची की मौत: डॉक्टर-स्टाफ की लापरवाही से गई जान, तड़पती महिला का नहीं किया इलाज

महिला ने अपनी बातों में उलझा कर 17 नवंबर को 5 हजार फोन पर के माध्यम से ले लिए 18 नवंबर को महिला ने फोन किया और कहा कि वह रोहतक-जींद बाइपास खड़ी है, मैं उसके साथ जींद तक चले और प्लाट भी देख ले।

पीड़ित अपनी गाड़ी में महिला को बैठाकर जुलाना के नजदीक पहुंचा तो वहां महिला ने गाड़ी रुकवाकर हंगामा करने लगी। हंगामा करते हुए कहा कि या तो 10 लाख रुपए दे, नहीं तो उसके खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करवा देगी। इसके बाद पीड़ित ने महिला को वहीं पर गाड़ी से नीचे उतार दिया और वापिस रोहतक चला गया।

कोर्ट में बयान से पहले मांगे 10 लाख

महिला के बार-बार फोन आने लगे और 10 लाख रुपए की मांग करने लगी। कहा की 10 लाख नहीं दिए तो वह मुकदमा दर्ज करवा देगी। इसी बीच महिला ने उसके खिलाफ जुलाना थाना में मुकदमा भी दर्ज करवा दिया।

करनाल में युवती की मौत: खेत में काम करने गई थी निशा,घर आने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ी

पीड़ित का कहना है कि उसे बाद में पता चला कि उसके साथ प्रार्थना, कीना, सविता ( तीन काल्पनिक नाम) की महिला भी साथ है। इन सभी का एक गिरोह है, जो झूठे मुकदमे दर्ज करवा कर रुपए हड़पती है। 19 नवंबर को प्रार्थना का पीड़ित के पास फोन आया और कहा कि वह 6-7 लाख में निपटारा करवा देगी।

वह रुपए का इंतजाम कर ले, तब तक अनीता कोर्ट में ब्यान नहीं करवाएगी। 20 नवंबर को पीड़ित ने प्रार्थना को कॉल की और कहा कि वह 2 लाख का ही इंतजाम कर पाया है। इसके बाद प्रार्थना ने कॉल कांफ्रेंस पर अनीता को लेकर 2 लाख में सहमति दर्ज करवाई।

विजीलेंस टीम ने की वीडियोग्राफी

पीड़ित ने मामले की शिकायत विजिलेंस से की इसके बाद विजिलेंस ने एक टीम का गठन कर महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया। प्लान के तहत महिलाओं को शहर में कोर्ट के पास स्थित एक पार्क में बुलाया। जहां सुनिश्चित 2 लाख के नोट महिलाओं को थमाए। इसी दौरान टीम ने वीडियोग्राफी करते हुए महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ लिया।

 

खबरें और भी हैं…

.
जींद में हनीट्रेप गिरोह का पर्दाफाश: दुष्कर्म का केस दर्ज करवा कर मांगे 10 लाख; 2 लाख लेती हुई चार महिलाओं को विजीलेंस ने किया गिरफ्तार

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *