जींद में महिला को जलाने की कोशिश: दहेज में कार और 3 लाख कैश लाने के लिए दी शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना

113
Advertisement

हरियाणा के जींद में महिला को दहेज के लिए जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसके दहेज लाने के लिए मानसिक व शारीरिक रूप प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

व्हाट्सएप को हटाए गए संदेशों को पुनः प्राप्त करने की क्षमता मिल रही है, समूह व्यवस्थापक सभी के लिए संदेशों को हटाने में सक्षम हो सकते हैं

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी 11 जून 2020 को हिंदू रिति रिवाज के अनुसार जींद की कृष्णा कालोनी निवासी अंकुर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही सुसरालीजनों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस दौरान पंचायतों का दौर भी चला पर सुसरालीजन अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसके परिजनों से कार और 3 लाख रुपए कैश की डिमांड कर रहे थे। उसके परिवार वालों भी आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बावजूद उन्होंने किसी तरह रुपए ससुराल वालों को दे गए। उसके बाद भी वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इस दौरान उन्होंने उसके कमरे में बंद कर जलाने की भी कोशिश की।

जींद में महिला को जलाने की कोशिश: दहेज में कार और 3 लाख कैश लाने के लिए दी शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना

महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पति अंकुर, सास संतोष, ससुर चंद्रभान और ननंद अंकिता के खिलाफ मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, दहेज मांगने, शारीरिक उत्पीड़न करने, मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

 

खबरें और भी हैं…

.
बीरेंद्र सिंह ने आदमपुर को लेकर चौंकाया: पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- जरूरी नहीं उपचुनाव में कुलदीप को ही BJP टिकट दे; और भी लाइन में

.

Advertisement