जिला स्तरीय गीता महोत्सव सेक्टर-17 रेडक्रॉस भवन के नजदीक मनेगा: गीता का उपदेश किसी वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए : एसडीएम

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में 2 से 4 दिसंबर को तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव सेक्टर-17 रेडक्रॉस भवन के नजदीक ग्राउंड में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गीता जयंती महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। शोभा यात्रा निकाली जाएगी। गीता जी पर सेमिनार कराया जाएगा।

स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन: सोनीपत के एसपी हिमांशु गर्ग बोले- जवानों की बहादुरी युवाओं के लिए प्रेरणादायक

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एसडीएम सुशील कुमार ने लघु सचिवालय में वीरवार को अधिकारियों की बैठक ली। अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से अपील की कि गीता महोत्सव 2022 को गरिमापूर्ण तरीके से मनाने में अपना पूर्ण सहयोग दे। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भगवत गीता का उपदेश किसी वर्ग व समुदाय विशेष के लिए नहीं है, बल्कि पूरी मानवता के लिए है।

इस आयोजन में सभी धर्मों और वर्गों के प्रतिनिधि भाग लें। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव में गीता हवन, यज्ञ, पूजन, गीता क्विज व पेंटिंग, गीता आरती, गीता श्लोक उच्चारण प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों द्वारा गीता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में श्रीमद्भागवत गीता पर मंथन व सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए मुकुंद लाल नेशनल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राहुल खन्ना को नोडल बनाया गया है।

धार्मिक संस्थाएं 20 झांकियां निकालेंगी
गीता महोत्सव में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा 20 झांकियां व सरकारी विभागों द्वारा 10 झांकियां निकाली जाएंगी। झांकियों के साथ स्कूल, कॉलेजों के विद्यार्थी व शहर के लोगों को भी शामिल किया जाएगा। इसी प्रकार गीता श्लोक उच्चारण कार्यक्रम 4 दिसंबर को प्रात: 11:45 बजे किया जाएगा। इसमें 50 स्कूलों के 50-50 विद्यार्थी भाग लेंगे।

 

खबरें और भी हैं…

.11 दिसंबर को करनाल में होने वाला भगवान परशुराम महाकुंभ अपने आप में होगा मिसाल : कार्तिकेय शर्मा

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *