जन आक्रोश रैली के ट्रेलर ने यह साबित कर दिया है कि 2024 में फिर विधायक बनेंगे सुभाष गांगोली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा इस बार चार हजार से नहीं, 20 हजार से जीताना, चंडीगढ में मिलेंगी बड़ी जिम्मेदारी

एस• के• मित्तल 
सफीदों,  2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले की सफीदों में हुई जन आक्रोश रैली के ट्रेलर ने यह साबित कर दिया है कि विधायक के रूप में अगले हीरो भी सुभाष गांगोली ही होंगे। जन आक्रोश रैली में पहुंची भीड़ को देखकर भाजपा के उम्मीदवारों के पसीने छूट गए। रैली में करीब 30 हजार लोगों की भीड़ पहुंची हुई थी। भीड़ देखकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी मंच से यह कहा दिया कि पिछली बार जहां सुभाष गांगोली चार हजार वोटों से जीते थे, तो इस बार 20 हजार वोटों से जीतेंगे।
हुड्डा ने कहा कि सुभाष गांगोली तो फिर से विधायक बनेंगे ही, साथ ही प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेंगी। जिसके बाद सफीदों हल्के में विकास की कोई कमी नहीं रहेंगी। आज की इस रैली ने यह साबित कर दिया है कि
सत्ता की सरकार से लोग दुखी हैं और कांग्रेस पार्टी से और सुभाष गांगोली से प्यार करते हैं। विधायक सुभाष गांगोली द्वारा सफीदों की पुरानी अनाज मंडी में आयोजित करवाई गई जन आक्रोश रैली में लोग सुबह ही ढोल नगाड़ों व डीजे बजाते हुए पहुंचना शुरू हो गए थे। पंडाल में लगाई गई हजारों कुर्सियां
रैली के मंच पर विधायक व मुख्यातिथि के पहुंचने से पहले ही भर गई थी। जिसके बाद 1000 कुर्सियां और मंगवाई गई। पूरा हल्का इस जन आक्रोश रैली में टूट पड़ा।
सफीदों की सभी सड़के जाम दिखाई दी। रैली स्थल पर जो भी लोग पहुंच सभी की एक आवाज आई सुभाष गांगोली द्वारा की गई समाजसेवा, लड़कियों के लिए लगाई गई फ्री बस व उसकी सादगी के लोग दीवाने है। राज्यसभा युवा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी मंच से कहा कि वह एक उलाहना सुभाष गांगोली को देना चाहते है। जो लोग मेरी सादगी के फैन थे और उनसे ज्यादा वह सुभाष गांगोली की सादगी के फैन है। दीपेंद्र ने कहा कि विधायक सुभाष गांगोली का डंका बज चुका है और जब यह जीत के इस बार चंडीगढ़ पहुंचे तो इसको एक बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, अशोक अरोड़ा सहित 15 से 20 विधायक पहुंचे। रैली का समापन करीब साढ़े तीन बजे हुआ। उस दौरान भी लोग उठने का नाम नहीं ले रहे थे। लोग सुभाष गांगोली व पूर्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सुनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
जन आक्रोश रैली में उमड़े जन-सैलाब को देखकर सुभाष गांगोली हुए गदगद:-
विधायक सुभाष गांगोली जन आक्रोश रैली में उमड़े जन-सैलाब की देखकर गदगद नजर आए। सुभाष गांगोली ने कहा कि अब जनता जागरूक हो
चुकी है ओर अबकी बार 2024 के चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाएगी। सुभाष ने जनता से अपील की कि उस बार उन्हें इतने वोट दे कि विरोधी पार्टी के उम्मीदवार की जमानतें तक जब्त हो जाएं। इस रैली ने सफीदों में आज-तक हुई सभी रैलियों के रिकार्ड तोड़ दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *