छठे जाट मेले में दीनबंधु छोटू राम को किया याद: लंदन में हरियाणवी वेशभूषा में पहुंचे प्रदेशवासी; पारंपरिक पकवानों का लिया आनंद

50
App Install Banner
Advertisement

जाट मेले में लंदन में कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए बच्चे।

सात समुद्र पार लंदन में जाट समाज UK द्वारा छठे जाट मेले का आयोजन किया गया। इसमें वहां रहने वाले हरियाणवी धोती-कुर्ता और महिलाएं सलवार सूट व दामन पहन कर इस मेले में शामिल हुए। सभी ने हरियाणवी पकवानों का आनंद लिया। महिलाओं ने दीनबंधु सर छोटू राम के लिए एक गीत गाया। जाट मेला बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। महिलाओं-पुरुषों व बच्चों ने भागीदारी की।

रेवाड़ी में इंजीनियर को लूटा: नशीला पदार्थ सुंघा कर कार, लैपटॉप और मोबाइल ले गए; 3 युवकों को दी थी लिफ्ट

जाट मेले में शामिल हरियाणवीं महिलाएं।

जाट मेले में शामिल हरियाणवीं महिलाएं।

लंदन में 6वं जाट मेले के संयोजक रोहित अहलावत ने बताया कि हमने इस कार्यक्रम की शुरुआत दादा भैया खेड़ा की पूजा करके की। इसके बाद रहबरे-आजम दीनबंधु सर छोटू राम को एक गीत के माध्यम श्रद्धांजलि देकर छोटू राम के बताए रास्ते पर चलने की शपथ ली। इस मेले में 185 पुरुष, 205 महिलाएं और 80 बच्चों ने भाग लिया।

दीनबंधु सर छोटू राम के लिए गीत गाती महिलाएं।

दीनबंधु सर छोटू राम के लिए गीत गाती महिलाएं।

मेले का मुख्य आकर्षण हरियाणवी गीत, कबड्डी, रस्साकशी, बच्चों की बोरी रेस और कोरड़े वाली दुल्हंडी रहा। इस मौके पर देसी खानपान को ध्यान में रखते हुए गुलगुले, स्वाहली, पेट्ठा-पुरी, कढ़ी-चावल, घेवर, जलेबी और देसी लस्सी को परोसा गया। पुरुष भारतीय परिधान के अनुसार धोती-कुर्ता, कुर्ता-पायजामा और खंडवे में नजर आए। वहीं महिलाएं दामण-कुर्ते और सूट-सलवार में अत्यंत सुंदर लग रही थी।

स्टॉकहोम डायमंड लीग: अविनाश साबले पांचवें स्थान पर रहे; पर्यावरण विरोध से प्रभावित रेस में कार्स्टन वारहोम ने जीत हासिल की

मेले में शामिला हरियाणवीं पुरुष व बच्चे।

मेले में शामिला हरियाणवीं पुरुष व बच्चे।

इस अवसर पर निशा अहलावत, रेखा लाकड़ा और अंजलि दूहन ने मनमोहक गीत प्रस्तुत किए। वहीं सोनिया मान सांगवान ने देसी नृत्य प्रस्तुत किया। इतना ही नहीं गौरी धनखड़ एवं न्याय धनखड़ ने डांस करके वाह-वाही बटोरी। इस कार्यक्रम में प्रवीण अहलावत, संजय देशवाल, विक्रम रावत, ईश्वर सिंह, सालिसिटर, विजयंत अहलावत, हरीश दिया, मोना अहलावत, विनी देशवाल और सुनीता ग्रेवाल इत्यादि ने मुख्य भागीदारी की।

करनाल में मनचले से परेशान छात्रा ने किया सुसाइड: घर में फांसी पर लटकी किशोरी; काफी समय से गलत हरकतें कर रहा था

.

.

Advertisement