चंडीगढ़ में कोरोना से मौत: मरने वाला 92 साल का; फिलहाल 2 लोग प्रभावित; 1,182 मौतें हो चुकी

चंडीगढ़ में एक 92 वर्षीय कोविड प्रभावित मरीज की मौत हुई है। चंडीगढ़ हेल्थ डिपार्टमेंट ने इसकी पुष्टि की है। शहर में लगभग 6 महीने बाद किसी मरीज की कोविड से जान गई है। सेक्टर 15 का रहने वाला बुजुर्ग गंभीर बीमारी से ग्रसित भी था। उसे प्रोस्टेट कैंसर था जो मेटास्टेटिस था। वहीं उसे न्यूमोनिया भी था। उसका मोहाली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।

चंडीगढ़ में कोरोना से मौत: मरने वाला 92 साल का; फिलहाल 2 लोग प्रभावित; 1,182 मौतें हो चुकी

कोविड से बचाव को लेकर उसने कोविड की दोनों डोज समेत बूस्टर डोज भी ली हुई थी। हालांकि उसकी गंभीर बीमारी के चलते कोविड संक्रमण की स्थिति भी बनी रही।

6 महीने बाद गई जान
बता दें कि शहर में पिछले वर्ष 26 अगस्त को कोविड से एक जान गई थी। वहीं नवंबर, 2022 से शहर में कोविड के केस गिरने लग पड़े थे। इस महीने अभी तक शहर में कोविड के सिर्फ 4 केस ही सामने आए हैं। जनवरी में कोविड के 9 केस सामने आए थे।

98,180 ठीक हो चुके
मार्च, 2020 में कोविड महामारी फैलनी शुरू हुई थी। शहर में अभी तक 99,364 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इनमें से 98,180 ठीक हो चुके हैं। दूसरी ओर 1,182 कोविड प्रभावित लोगों की मौत भी हो चुकी है। मौजूदा समय में शहर में 2 लोग कोरोना से प्रभावित हैं और दोनों होम क्वारैंटाइन हैं।

 

खबरें और भी हैं…

.
अभिनव बिंद्रा के नक्शेकदम पर चलते हुए, रुद्राक्ष पाटिल ने जर्मन कोच हेंज रिंकेमेयर के साथ काम करके ‘अपनी कार को छठा गियर’ पाया

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *