चंडीगढ़ की भाजपा सांसद खेर ‘लापता’: रेलवे स्टेशन पर लगे पोस्टर; टोल वसूलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

 

यूथ कांग्रेस ने शहर की सांसद किरण खेर के लापता होने के पोस्टर निकाले हैं।

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सांसद किरण खेर लापता के पोस्टर लगे हैं। रेलवे स्टेशन पर वसूले जा रहे ‘पिक एंड ड्रॉप’ चार्जेस के खिलाफ चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस ने यह पोस्टर छपवाए हैं। इनमें खेर की फोटो के साथ लिखा है कि चंडीगढ़ की दु:खी जनता अपनी लापता सांसद को रेलवे स्टेशन पर ढूंढ रही है।

ऐतिहासिक होगा पंचकुला का अंतर्राष्ट्रीय अग्र महाकुंभ: महाबीर मित्तल

वहीं पोस्टर पर खेर की फोटो के नीचे ‘मिसिंग’ लिखा गया है। इसी तरह भाजपा के चुनाव चिन्ह की फोटो वाला एक और पोस्टर जारी किया गया है। इसमें लिखा गया है कि चंडीगढ़ की दुखी जनता लापता भाजपा को रेलवे स्टेशन पर ढूंढ रही है। यूथ कांग्रेस का रेलवे स्टेशन पर लगाए टोल के खिलाफ प्रदर्शन बीते 28 नवंबर से चल रहा है।

प्रधान का आमरण अनशन जारी
यूथ कांग्रेस के प्रधान मनोज लुबाना का आमरण अनशन आज 6वें दिन में प्रवेश कर गया है। इसके बावजूद रेलवे अथॉरिटी या किसी अन्य अफसर द्वारा टोल के रेट कम करने या हटाने को लेकर अभी तक कोई आश्वासन नहीं दिया गया है। बीते बुधवार पंजाब कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लो भी चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

28 नवंबर से यूथ कांग्रेस का रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन जारी है।

28 नवंबर से यूथ कांग्रेस का रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन जारी है।

‘मोदी सरकार अहंकारी और तानाशाही’
चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की ने मोदी सरकार को अहंकारी और तानाशाही बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ देश की भोली-भाली जनता को लूटना चाहती है। आम आदमी लगातार महंगाई की मार झेल रहा है और ऊपर से टोल टैक्स लगाकर जनता के जेब को और खाली करने की योजना है।

यमुनानगर बॉर्डर पर यूरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी: CM फ्लाइंग की कार्रवाई; सहारनपुर से ला रहे थे खाद के 125 कट्‌टे

50 से 200 रुपए तक टोल वसूल रहे
मनोज लुबाना ने कहा कि रेलवे प्रशासन लोगों को लूटने में लगा है। पर्ची के डर से लोग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए बच्चों समेत पैदल पहुंच रहे हैं। लुबाना ने कहा लोगों के लिए रेलवे स्टेशन में व्हीकल की एंट्री सिर्फ 6 मिनट के लिए फ्री की गई है जो काफी कम समय है। इसके बाद 50 और 200 रुपए तक चार्ज वसूला जा रहा है। बच्चे, बूढ़े और महिलाएं टोल चार्ज से बचने के लिए सूटकेस, बैग लेकर पैदल रेलवे स्टेशन आ-जा रहे हैं। बता दें कि बीते 23 सितंबर को पार्किंग के नए रेट लागू हुए थे।

 

खबरें और भी हैं…

.चंडीगढ़ की भाजपा सांसद खेर ‘लापता’: रेलवे स्टेशन पर लगे पोस्टर; टोल वसूलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *