गुरू सुदर्शन शुभ जन्म शताब्दी महोत्सव में जाएंगे श्रद्धालुगण

एस• के• मित्तल 
सफीदों,        आगामी 2 अप्रैल को रोहतक में मनाए जा रहे गुरू सुदर्शन शुभ जन्म शताब्दी महोत्सव में सफीदों से अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुगण भाग लेंगे। यह जानकारी देते हुए श्रावक लीलू कंसल डिडवाडिया ने बताया कि परमश्रद्धेय संघ शास्ता शासन प्रभावक पूज्य गुरुदेव सुदर्शन लाल महाराज के सुशिष्य रत्न आगमज्ञाता नवयुवक प्ररेक पूज्य गुरुदेव अरूण मुनि महाराज एवं प्रवचन प्रभावक पूज्य गुरुदेव मनीष मुनि महाराज के पावन सान्निध्य में आगामी 2 अप्रैल दिन रविवार को रोहतक में गुरू सुदर्शन शुभ जन्म शताब्दी वर्ष बड़े ही हर्ष के साथ मनाया जा रहा है।
गुरुदेवों के इस जन्म महोत्सव की शोभा को देखने व गुरूओं के मंगलमय आशीष व अनमोल वाणी को सुनने के लिए गुरू भक्त सुश्रावक इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। लीलू कंसल ने बताया कि इस आयोजन में भक्तों को ले जाने के लिए बसों की समुचित व्यवस्था की गई है तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस आयोजन को लेकर सफीदों क्षेत्र के सकल समाज में व्यापक जोश है तथा इसकों लेकर विस्तृत तैयारियां चल रही हैं।
उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह 6 बजे नगर के रेलवे रोड़ से बसें एकत्रित होकर समारोह के लिए रवाना होंगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे इस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेकर पुण्य के भागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *