गुरुग्राम में मिट्‌टी तले दबने से 3 महिलाओं की मौत: मनरेगा के तहत तालाब की खुदाई में लगी थी; 5 अन्य की हालत गंभीर

46
Quiz banner
Advertisement

हरियाणा के गुरुग्राम के पटौदी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जोहड़ (तालाब) की मिट्टी खोदने के दौरान मिट्टी का बड़ा टीला ढह गया। इस मिट्‌टी के नीचे दबने से 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। कई अन्य महिलाओं को घायलावस्था में गुरुग्राम के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस प्रशासन रेस्क्यू अभियान चला रहा है।

गुरुग्राम में मिट्‌टी तले दबने से 3 महिलाओं की मौत: मनरेगा के तहत तालाब की खुदाई में लगी थी; 5 अन्य की हालत गंभीर

प्रारंभिव सूचना के अनुसार गांव पटौदी के दर्रापुर थाना एरिया में मनरेगा के तहत जोहड़ की मिट्टी की खुदाई का काम चल रहा था। 8 महिलाएं इस खुदाई के काम को कर रही थी कि अचानक एक मिट्टी का टीला ढह गया। आठों महिलाएं मिट्‌टी के नीचे दब कर बुरी तरह से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

गुरुग्राम के अस्पताल में लायी गई महिला।

गुरुग्राम के अस्पताल में लायी गई महिला।

आनन फानन में सभी महिलाओं को पटौदी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 3 महिलाओं ने दम तोड़ दिया। फिलहाल अभी 3 महिलाओं को पटौदी अस्पताल से रेफर कर गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2 महिलाओं का पटौदी में ही इलाज चल रहा है। पांचों महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतकों की हुई पहचान

तालाब में मिट्‌टी के नीचे दबने से जो महिलाएं मरी हैं, उनकी पहचान हो गई है। मृतकों में प्रियंका (25), बिल्लो (50) व कोला (40) शामिल है। महिलाएं 6 महीने से मनरेगा स्कीम के तहत में काम कर रहे थी। अभी तालाब खोद रहे थे कि मिट्टी ढह गई। घटना पटौदी गांव से 500 मीटर दूरी पर हुई है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर महिलाओं को मिट्‌टी के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

 

खबरें और भी हैं…

.
‘भारत थोड़ा आलसी, ऑस्ट्रेलिया ने उनके पलों को पकड़ा’: डब्ल्यूटीसी फाइनल में कैफ ने स्लिप कैचिंग का महत्व बताया

.

Advertisement