गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा शातिर महाठग: 50 से अधिक महिलाओं को बना चुका शिकार; शादी कर जेवर-कैश लेकर हो जाता है फरार

67
Quiz banner
Advertisement

तापेश भट्टाचार्य को पुलिस उड़ीसा से गिरफ्तार कर गुरुग्राम लायी है।

हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने एक ऐसे शातिर को गिरफ्तार किया है, जो फिल्मी अंदाज में 50 से ज्यादा शादियां कर महिलाओं के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। पुलिस उसे ओडिशा से गिरफ्तार कर लेकर आयी है। उसकी पहचान जमशेदपुर निवासी तापेश भट्टाचार्य (55) के तौर पर हुई है। आरोपी को गुरुग्राम कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

धूप ने छुड़ाए पसीने, बारिश से मामूली राहत: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, बिजली कट ने भी बढ़ाई परेशानी

बता दे कि तापेश फिल्मी अंदाज में महिलाओं को शिकार बनाता था। वह पहले शादी की ऐप के जरिए महिला से दोस्ती करता था। उसके बाद अपने जाल में फंसा कर शादी कर लेता। जैसे ही शादी हो जाती उसके बाद अपनी पत्नी से ही लाखों रुपए की नकदी और जेवरात ठग कर फरार हो जाता था। उसने गुरुग्राम की एक महिला से भी ऐसी ही ठगी की थी।

55 साल का तापेश कई साल से महिलाओं को ठगने में लगा है।

55 साल का तापेश कई साल से महिलाओं को ठगने में लगा है।

गुरुग्राम की महिला से ठगे 20 लाख

महिला ने पुलिस को बताया था की ऑनलाइन शादी ऐप के जरिए जान पहचान के बाद उसने तापेश के साथ शादी की थी। 3 दिन में शादी कर वह महिला के जेवर सहित 20 लाख रुपए ठग कर फरार हो गया। महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट ने आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश पुलिस को दिए थे।

नौकरी का झांसा देकर भी ठगा

दरअसल मूल रूप से जमशेदपुर का रहने वाला 55 वर्षीय तापेश भट्टाचार्य पहले नौकरी का झांसा देकर वह युवक और युवतियों को ठगता था। जब आरोपी का ये ठगी का कारनामा ज्यादा दिन तक नहीं चला तो उसने शादी ऐप के माध्यम से तलाकशुदा, विधवा और अधेड़ उम्र की महिलाओं के साथ संबंध बनाने शुरू किए। इसके बाद उनको ठगना करना शुरू किया।

नशा मुक्ति केंद्र से किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार बीते 20 साल में 50 से ज्यादा महिलाओं से शादी करने के बाद आरोपी युवक उन्हें ठग चुका है। फिलहाल गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को उड़ीसा के नशा मुक्ति केंद्र से गिरफ्तार किया है।

 

खबरें और भी हैं…

.
नेटफ्लिक्स का पासवर्ड शेयरिंग पर प्रतिबंध काम कर सकता है, क्योंकि यह नए ग्राहकों में वृद्धि देखता है

.

Advertisement