खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दिखाए जौहर

एस• के • मित्तल   
सफीदों,     नगर के रामलीला मैदान में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सफीदों खंड केविभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में गांव बागडू स्थित सरस्वती स्कूल की छात्रा अंडर-19 में काजल ने 100 मीटर दौड़, 3000 मीटर (3 किलोमीटर) दौड़ तथा कुश्ती में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रा शिक्षा ने लम्बी कूद में प्रथम, 100 मीटर दौड़ तथा ट्रिपल जंप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया हैं।
जानवी ने शोर्टपुट तथा डिस्कस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। अंजलि ने 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अंडर-17 प्रतियोगिता में प्रिंस ने लॉन्ग जम्प में प्रथम, कोमल ने ट्रिपल जम्प में प्रथम, लॉन्ग जम्प तथा 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान, अंतिमा ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम तथा 3000 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान, लक्ष्य ने डिस्कस में प्रथम तथा 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान, खुशी ने 3000 मीटर दौड़ तथा हाई जम्प में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। अंडर-14 प्रतियोगिता में अंजलि ने 800 मीटर दौड़ में प्रथम, निखिल ने 600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। खोखो प्रतियोगिता में अंडर 14 और अंडर 17 की लड़कियों तथा लड़कों दोनों प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले 6 खिलाडियों को जिला स्तर के लिए चुना गया है। वहीं गांव मुआना के महाराणा प्रताप स्कूल के परमजीत ने अंडर-17 में 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम तथा 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। मनीषा कुमारी ने अंडर-14 में 1500 मीटर तथा 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रिंस राणा ने 600 मीटर दौड़ में प्रथम तथा जगदेव ने 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। राजदीप आर्य ने 5000 मीटर दौड़ में द्वितीय तथा संध्या ने लॉन्ग जम्प में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *