कुरुक्षेत्र में BJP का महाजनसंपर्क अभियान: केंद्र में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर शुरू किया, पूर्व CM जयराम ठाकुर की प्रभारियों से मुलाकात

50
Quiz banner
Advertisement

कुरुक्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक करते जयराम ठाकुर।

केंद्र में भाजपा सरकार के 9 साल का कार्यकाल पूरा होने पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से ​​​​​​पार्टी के ​महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत हुई। 3 लोकसभा क्षेत्रों कुरुक्षेत्र, करनाल और यमुनानगर के प्रभारी हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को प्रभारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में विधायक, सांसद मंत्री और राज्यसभा सदस्यों ने भी हिस्सा लिया।

रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की डब्ल्यूटीसी इलेवन टीम बनाते हैं

भारत विश्व में 5वीं अर्थव्यवस्था
पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों के कार्यकाल में भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। आज भारत महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। आज हम दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। इसमें हमने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है।

कुरुक्षेत्र बनेगा पर्यटन का हब
जयराम ठाकुर ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कई बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। कुरुक्षेत्र को पर्यटन हब बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश की दोनों सरकारें प्रयासरत हैं। कुरुक्षेत्र में श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय, ज्योतिसर में 250 करोड़ रुपए की लागत से महाभारत थीम परियोजना और कुरुक्षेत्र में रेलवे एलिवेटेड ट्रैक बन रहा है।इसके अलावा नेशनल हाईवे-152डी ग्रीन कॉरिडोर व नेशनल हाईवे-152 जनता को समर्पित कर दिए गए हैं।

भाजपा काल में कई मुद्दे हुए हल
जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राज में 3 तलाक, राम मंदिर, सर्जिकल और एयर स्ट्राइक, कश्मीर से धारा 370 व 35ए जैसे कई अहम मुद्दे भी हल किए गए। वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत मे सभी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला। बैठक में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, सांसद नायब सैनी, राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, पूर्व विधायक लतिका शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Advertisement