कुरुक्षेत्र पुलिस ने दबोचे 2 नशा तस्कर: साढ़े 7 लाख कीमत की अफीम बरामद; झारखंड से सस्ते दामों पर लाते थे

46
App Install Banner
Advertisement

गिरफ्तार नशा तस्करों को लाते हुए पुलिस टीम।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। वे झारखंड से सस्ते दाम पर नशीला पदार्थ खरीद कर हरियाणा और पंजाब में सप्लाई करने का काम कर रहे थे। एंटी नारकोटिक्स सेल ने उनके कब्जे से 3 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद की। इसकी कीमत साढ़े 7 लाख रुपए आंकी जा रही है। आरोपी पंकज व सन्तोष यादव निवासी सिकीद जिला चतरा झारखंड को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

मेरे लिए, यह हमेशा सहकर्मी थे: रवि शास्त्री ने रविचंद्रन अश्विन की ‘टीम के साथी सहकर्मी हैं’ टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी

नशा तस्करों से बरामद अफीम।

नशा तस्करों से बरामद अफीम।

कुरुक्षेत्र करनी थी सप्लाई

एएनसी के प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि पंकज और संतोष अफीम बेचने कुरुक्षेत्र आए थे। टीम को सूचना मिली थी कि दोनों पिपली पैराकिट के सामने पिट्ठू बेग लेकर खड़े हैं। सूचना पर पुलिस रेड करके दोनों को दबोच लिया। उनके कब्जे से तीन किलो 100 ग्राम अफीम बरामद हुई।

लिया जाएगा रिमांड

मनदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों से बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब साढ़े 7 लाख रुपए हैं। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि मुख्य सप्लायर को काबू किया जा सके।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Advertisement