कुएं में मिला डेयरी संचालक का शव: भिवानी के मिलकपुर से 5 दिन से लापता था; पोस्टमार्टम में खुलेगा मौत का राज

 

हरियाणा के भिवानी में गांव मिलकपुर से 5 दिन से लापता डेयरी संचालक का शव शुक्रवार सायं मिलकपुर-ओरंगनगर रोड स्थित रेलवे स्टेशन के नजदीक एक कुएं से बरामद हुआ। परिजनों ने गांव के ही 2 व्यक्तियों पर हत्या कर शव को कुएं में डालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा किया जाएगा।

इंडस कम्युनिटी प्लेटेस्ट 2 रजिस्ट्रेशन लाइव; कॉमिक कॉन में मेड-इन-इंडिया बैटल रॉयल का अनुभव करें

7 नवंबर को घर से गया था

जानकारी अनुसार गांव मिलकपुर निवासी 27 वर्षीय दीपक हांसी, हिसार में दूध डेयरी का संचालन करता था। 7 नवंबर शाम लगभग 7 बजे वह अपने घर पर था। इसी दाैरान उसके पास फोन आया और वह घर से चला। रात 12 बजे तक भी जब वह घर नहीं आया ताे परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका काेई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो एक बार फोन पिक किया गया, लेकिन दूसरी ओर से काेई जवाब नहीं दिया। इसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा था।

बदबू आने पर कुएं में झांका

शुक्रवार काे एक किसान काे मिलकपुर-ओरंगनगर रोड स्थित रेलवे स्टेशन के नजदीक एक कुएं से बदबू आई ताे उसने कुएं के अंदर देखा। मामले की सूचना पुलिस काे दी। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर शव काे किसी तरह से कुएं से बाहर निकाला। बाद में उसकी पहचाना गांव मिलकपुर निवासी लापता दीपक के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गांव के ही 2 व्यक्तियों पर दीपक की हत्या कर शव कुएं में डालने का आरोप लगाया है।

Google पिक्सेल वॉच एक फिटबिट बग के कारण गलत तरीके से कैलोरी गिन रही है: रिपोर्ट

दोस्त बन गया था दुश्मन

परिजनों ने बताया कि दीपक की गांव के ही एक व्यक्ति से रंजिश थी। 2 साल पहले दीपक व कप्तान के बीच दोस्ती थी। कप्तान उसके बेटे से उधार में पैसे लेता था लेकिन वापस नहीं देता था। एक दिन उसके बेटे ने पैसे देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद उसने दीपक काे अपने घर पर बुलाया था। उसकी पेंट निकाल कर उसके साथ मारपीट भी की थी।

तभी से कप्तान उसके बेटे तथा परिवार के अन्य युवकों से भी रंजिश रखता था। आरोप लगाया कि कप्तान ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या की है।

 

खबरें और भी हैं…

.खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की छापेमारी: रोहतक के दुकानदारों में हड़कंप, 7 सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!