कार्यकर्त्ताओं के आत्मविश्वास से संगठन को मिलेगी मजबूती – ओमप्रकाश धनखड़

कहा – भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश का चहुमुंखी विकास किया

एस• के• मित्तल
सफीदों, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे मजबूत और बड़ा संगठन है। वे नगर की पुरानी अनाज मंडी में हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार के गर्ग के कैंप आफिस में कार्यकर्त्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह, हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर, जींद के विधायक कृष्ण मिड्ढा, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता कर्मवीर सैनी व पूर्व जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा विशेष रूप से मौजूद थे। इस मौके पर चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के व्यक्तित्व और नेेतृत्व विकास पर फोकस रखकर काम किया जा रहा है। जब भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्त्ता आत्मविश्वास से भरा होगा तो निश्चित ही संगठन को मजबूती मिलेगी। प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्त्ताओं के व्यक्तित्व व नेतृत्व विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि इसके लिए कार्यकर्त्ताओं में विश्वास, दृष्टिकोण, नियम, उपकरण, लक्ष्य व पूर्णांक आदि गुण होने चाहिए।
यह भी देखें:-
नगर पालिका सफीदों का मेंनहोल आम पब्लिक व गौवंश के लिए बना मौत का द्वार.. देखिए लाइव रिपोर्ट…
भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्त्ता जब आत्म विश्वास से भरा होगा तो वह लोगों के बीच जाकर सरकार के साथ-साथ अपने संगठन की बात को सहजता से रख सकेगा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। सरकार ने देश और प्रदेश का चहुमुंखी विकास किया है। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है।
YouTube पर यह भी देखें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *