कश्यप जयंती पर छुट्टी की घोषणा का सरकार का जताया आभार

153
Advertisement
एस• के• मित्तल     
सफीदों,        नगर की कश्यप धर्मशाला में वीरवार को कश्यप समाज की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान रामकरण कश्यप ने की। बैठक का शुभारंभ महर्षि कश्यप प्रतीमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। इस बैठक में समाज के उत्थान व अन्य कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की।
इस बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने कश्यप जयंती पर सरकारी छुट्टी की घोषणा करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। प्रधान रामकरण कश्यप ने कहा कि इस छुट्टी को लागू करके सरकार ने कश्यप समाज का मान बढ़ाया है।
Advertisement